'कंगना रनौत भारतीय सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री हैं, वह स्क्रीन पर जादू करती हैं'

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने कंगना रनौत की तारीफ करते हुए कहा कि- कंगना रनौत भारतीय सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री हैं। वह स्क्रीन पर जादू करती हैं। इतना ही नहीं, बल्कि उन्होंने कंगना को वहीदा रहमान और बाकी अभिनेत्रियों से भी ज्यादा बेहतरीन अदाकारा माना और कहा कि जिस तरह के किरदार कंगना कर रही हैं, वह किसी ने नहीं किया।

जब निर्देशक से पूछा गया कि क्या कंगना को वो पुराने जमाने की दिग्गज अभिनेत्रियों से भी ऊपर मानते हैं? तो उन्होंने कहा- कोई शक नहीं कि वहीदा रहमान शानदार अदाकारा हैं, लेकिन जिस तरह के किरदार और फिल्मों को कंगना ने किया है, वह किसी ने नहीं किया।

Kangana Ranaut

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म मणिकर्णिका के बाद, वहीदा जी ने खुश कंगना के अभिनय और निर्देशन की तारीफ की थी। तिग्मांशु धूलिया के इंटरव्यू को कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है और निर्देशक को धन्यवाद कहा है।

फिल्मों की बात करें तो इस साल मणिकर्णिका और जजमेंटल है क्या जैसी फिल्में देने के बाद अब कंगना 2020 जनवरी में फिल्म 'पंगा' के साथ नजर आने वाली हैं। अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। फिल्म में कंगना बतौर कबड्डी खिलाड़ी नजर आएंगी। इसके बाद कंगना जयललिता बॉयोपिक और एक्शन फिल्म 'धाकड़' में भी नजर आने वाली हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X