'जजमेंटल है क्या' की सफलता पर कंगना रनौत ने शेयर किया VIDEO- मीडिया और फैंस के नाम
कंगना रनौत और राजकुमार राव स्टारर फिल्म जजमेंटल है क्या को लोगों से पॉजिटिव रिस्पॉस मिल रहा है। 4 दिनों में फिल्म 24 करोड़ के लगभग की कमाई कर चुकी है। फिल्म समीक्षकों ने भी कंगना और राजकुमार के अभिनय को सराहा है। बहरहाल, फिल्म को मिल रहे रिस्पॉस पर कंगना रनौत ने एक वीडियो जारी किया है और फैंस और मीडिया को धन्यवाद किया है। हिमाचल में छुट्टियां गुजार रहीं कंगना के इस वीडियो को उनकी बहन रंगोली चंदेल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

वीडियो में कंगना ने कहा- फिल्म को जो प्रतिक्रिया मिल रही है, उसके लिए आप सभी लोगों का बहुत बहुत शुक्रिया। फिल्म में जो बॉबी का किरदार है वो मानसिक तौर पर कमजोर है, लेकिन उस बच्ची को सभी ने इतना प्यार दिया है, उससे दिल में एक उम्मीद जगती है कि हमारे समाज में कभी हम सब बराबरी से रह पाएंगे। इसके अलावा मैं मीडिया के लोगों को धन्यवाद देना चाहुंगी जिन्होंने इस फिल्म को पसंद किया और इसे सराहा। फिल्म का ईमानदारी से रिव्यू किया। पर्सनल पसंद और नापसंद को अलग रखते हुए फिल्म को एक कला के रूप में पसंद किया।
जजमेंटल है क्या की रिलीज से पहले मीडिया और कंगना रनौत के बीच काफी तनाव चल रहा था। कंगना को मीडिया ने बैन तक कर दिया था। लेकिन फिल्म की रिलीज के बाद मीडिया ने फिल्म समीक्षा करना करना अपना कर्तव्य समझा और फिल्म का उचित उल्लेख किया। यह साइकॉलोजिकल थ्रिलर फिल्म दर्शकों को भी पसंद आ रही है, जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर देखा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











