कंगना रनौत नहीं करेंगी 'सिमरन' में आइटम सॉन्ग!

कंगना रनौत के प्रवक्ता ने कहा कि वो सिमरन फिल्म में आइटम सॉन्ग नहीं करेंगी।

By Shivani Varma

पिछले दिनों ये खबर आई थी कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म 'सिमरन' में आइटम सॉन्ग भी करती नज़र आएंगी। लेकिन अब कंगना के प्रवक्ता ने इस बात को साफ कर दिया है कि इस फिल्म में कंगना कोई भी आइटम नंबर नहीं करती नज़र आएंगी।

kangana-ranaut-is-not-doing-any-item-song-simran

कंगना के प्रवक्ता ने कहा कि कंगना फिलहाल जर्मनी में छुट्टियां बिता रही हैं। तो इस फिल्म के लिए आइटम नंबर शूट करने का तो कोई सवाल ही नहीं है। कंगना जैसे ही वापस आएंगी वो 'रंगून' के रिलीज़ होने के बाद सिमरन की शूटिंग में लग जाएंगी।

#FirstLook: हुक्का गुड़गुड़ाती चकलाघर चलाने वाली बेगम जान विद्या बालन से मिलिए!

हालांकि इस फिल्म में छह गाने हैं जो बैकग्राउंड को सपोर्ट करने के लिए हैं, लेकिन निश्चित तौर पर ये आइटम सॉन्ग नहीं हैं। इसी के साथ कंगना के प्रवक्ता ने ये भी बताया कि सिमरन फिल्म कोई थ्रिलर फिल्म नहीं है बल्कि कॉमेडी की झलक है। ये फिल्म हंसल मेहता डायरेक्ट करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X