कंगना रनौत से जुड़ी अफवाह गलत..नहीं बनेंगी Co-Director
कंगना रनौत झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर बन रही फिल्म मणिकर्णिका को को-डायरेक्ट नहीं कर रही हैं।
जब से घोषणा की गई थी कंगना रनौत रानी लक्ष्मी बाई के किरदार में नजर आएंगी तब से उनके फैन्स कंगना के इस अवतार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम मणिकर्णिका है और इसे केतन मेहता डायरेक्ट करने वाले थे लेकिन बाद में उन्होंने मना कर दिया।
[इस नए HOT सलमान खान को देखते रह जाएंगे आप..शानदार]
इसके स्क्रिप्ट को के वी विजेंद्र प्रसाद ने लिखा है जिन्होंने बाहुबली और बजरंगी भाईजान का भी स्क्रिप्ट लिखा है। आपको
बता दें कि के वी विजेंद्र प्रसाद बाहुबली के डायरेक्ट राजमौली के पिता भी हैं। इसके बारे में खबरें आ रही थी कि कंगना रनौत इसकी को-डायरेक्टर बनेंगी लेकिन उनके और केतन के बीच मतभेद के कारण उन्होंने इस प्रोजेक्ट को ही छोड़ दिया।

अब खबरें आ रही हैं कि कंगना रनौत ने माना है कि वो इस फिल्म की को डायरेक्टर नहीं है। इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है। फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी अभी नहीं है लेकिन इतना जरुर है कि कंगना को लक्ष्मीबाई के किरदार में देखने के लिए सभी एक्साइटेड हैं।
कंगना की आखिरी फिल्म रंगून थी जिसमें उनके साथ सैफ और शाहिद कपूर थे लेकिन फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।फिलहाल कंगना रनौत मणिकर्णिका प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं और इसके अलावा सिमरन भी कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications