Shocking..इस साल होगी इस स्टार एक्ट्रेस की शादी ..
ऋतिक रोशन के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रहने वाली कंगना रनौत ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि वह इस साल शादी के बंधन में बंधना चाहती हैं।
प्रोफेशनल हो या निजी जिंदगी कंनना रनौत ने खुद से जुड़े हर मसले पर बेबाक तरीके से अपनी राय रखी है। ऋतिक रोशन से आपसी संबंध से लेकर करियर के उतार-चढ़ाव तक। कंगना ने कभी अपनी जिंदगी को पर्दे में नहीं रखा। इन दिनों वह अपनी नई फिल्म रंगून के प्रमोशन में व्यस्त हैं।हर बार की तरह इस बार भी वह अपनी लव लाइफ से जुड़े हर सवाल का जवाब देने में हिचक नहीं रही हैं।
वैलेंटाइन के इस मौके पर कंगना रनौत ने अपने निजी जिंदगी के बहुत बड़े राज से पर्दा उठा दिया है। उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि वह इस साल के अंत में शादी के बंधन में बंध जायेंगी। कंगना ने अपनी लव लाइफ पर फोकस करते हुए कहा कि रिश्तों के मामले में मेरी सोच अलग रही है। मेरी जिंदगी से कुछ लोगों के नाम जुड़े रहे हैं। लेकिन मेरे लिए वह सब मेरा गुजरा हुआ वक्त है।

मैंने कभी अपने बीते हुए वक्त में वापस लौटने की कोशिश नहीं की है। बल्कि मुझसे जुड़े हुए कुछ लोग अभी भी मेरी जिंदगी में वापस लौटकर आने में दिलचस्पी रखते हैं। मैं अपनी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी से बेहद खुश हूं। रंगून के बाद मेरा वक्त सिमरन के लिए होगा। हो सकता है कि यह साल मेरे लिए बाकी के सालों से बेहद जुदा हो। मैं इस साल शादी करने के बारे में सोच रही हूं।
मैं करियर के साथ अपनी निजी जिंदगी को भी समय देना चाहती हूं। मैं अपनी लव लाइफ को एक स्टेप आगे लेकर जाना चाहती हूं। मैं इस साल शादी करना चाहती हूं। इस साल ऐसा होना मुमकिन है। बहरहाल, इस साल कंगना शादी करेंगी या नहीं ,यह तो आनेवाला वक्त बताएगा। लेकिन अपने इस फैसले को जाहिर कर कंगना ने एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लाइमलाइट में ला दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











