कंगना रनौत की मेंटल है क्या लेखक ने की दो टूक बात, बहुत ज़्यादा टांग अड़ाती हैं कंगना
कंट्रोवर्सी और कंगना रनौत हमेशा साथ साथ चलत हैं। उनकी मणिकर्णिका की कंट्रोवर्सी अभी खत्म नहीं हुई कि उनकी अगली फिल्म मेंटल है क्या की लेखक ने कंगना रनौत के बारे में बातें करना शुरू कर है। ज़ूम टीवी के दिए एक इंटरव्यू में कनिका ढिल्लन ने कहा कि कंगना रनौत हर काम में अपना योगदान देना चाहती हैं।
एक एक्टर के तौर पर मैं उनकी सारी बातें समझती हूं लेकिन एक लेखक के तौर पर मैं उनकी सारी बातें मान नहीं सकती हूं। हालांकि हर डायरेक्टर और एक्टर को हैंडल करने का अलग तरीका होता है और फिलहाल तो मैं उन्हें हैंडल कर ले रही हूं। इस फिल्म में काम करना मेरे लिए थोड़ा मुश्किल अनुभव रहा है।

लेकिन ऐसा क्रिएटिव ऊंच नीच तो हर फिल्म में होती रहती है। हम एक अच्छी फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे हैं और अब तक तो सब कुछ ठीक ही चल रहा है। गौरतलब है कि पहली बार नहीं है कि कंगना रनौत के बारे में किसी फिल्म के सदस्य ने ऐसा कुछ बोला है।
उन्होंने अपनी हर फिल्म हाईजैक करने की कोशिश की है। मणिकर्णिका के लिए कंगना ने डायरेक्टर की कुर्सी हाईजैक कर ली तो वहीं सिमरन के लिए राईटर की। वहीं रंगून और क्वीन में भी कंगना ने लगातार डायलॉग राईटर के रूप में अपना क्रेडिट मांगा था।
वैसे जानिए फिल्मों को लेकर प्रोड्यूसर और बाकी टीम में हुए क्रिएटिव डिफरेंस में फंसी फिल्मों के बारे में -


Click it and Unblock the Notifications