"मेरी बायोपिक के लिए तो कंगना ही बेस्ट है"
फराह खान का कहना है कि कंगना रनौत उनकी बायोपिक के लिए बेस्ट हैं।
फराह खान को बॉलीवुड में 25 साल पूरे हो गए और वो 25 सालों से लगातार लोगों को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पहले बैक डांसर फिर कोरियोग्राफर, डायरेक्टर फराह खान जो भी की बस उसमें छा गईं। हाल में 25 साल पूरे होने पर उन्हें हर कोई बधाई दे रहा है।
[ सलमान खान ने किया सन्नी देओल के बेटे का स्वागत..कुछ ऐसे ]
जब एक पॉपुलर इंटरटेनमेंट पोर्टल ने कहा कि अगर उनकी जिंदगी पर बायोपिक बने तो वो किसे फराह खान के रूप में देखना चाहेंगी। इस पर उन्होंने कहा कि "मुझे नहीं पता कि कोई मेरी जिंदगी पर फिल्म बनाना चाहता है या नहीं लेकिन पिंक फिल्म के लेखक रितेश मेरी जिंदगी लिखना चाहते हैं। "

साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मेरी जिंदगी हालांकि काफी फिल्मी रही है। उनसे जब पूछा गया कि वो किसे अपनी बायोपिक में उनका किरदार निभाते देखना चाहेंगी तो उन्होंने सीधे कहा कि "मुझे लगता है कि कंगना रनौत मेरा किरदार अच्छे से निभा सकती है। मेरे बाल भी वैसे ही घुंघराले होते थे।"
कंगना रनौत की ये तो खासियत है कि वो किसी भी रोल को खूबसूरती से निभाती हैं और अगर उन्हें कभी बायोपिक ऑफर हो तो वो इसमें भी कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।


Click it and Unblock the Notifications