मेरी फिल्म दो भाषाओं में बन रही है तो मैं दो फिल्मों के पैसे भी ले रही हूं - कंगना रनौत
कंगना रनौत अपनी दो टूक बातों के लिए जानी जाती हैं। बस सीधा तपाक से एक बयान और वो लाईमलाइट में आ जाती हैं। अब उन्होंने अपनी फीस को लेकर भी कुछ धमाकेदार खुलासे किए हैं। माना जा रहा था कि कंगना ने इस फिल्म के लिए सबसे ज़्यादा फीस ली है। अब कंगना ने खुद इसका जवाब दिया है।
और जवाब हैं हां। कंगना ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए दोगुनी फीस ली है। और इसका कारण भी साफ साफ बताया।

कंगना रनौत का कहना है कि थलाईवी दो भाषाओं में बन रही है यानि कि वो एक नहीं दो फिल्में हुईं। ऐसे में वो दो फिल्मों का पैसा ले रही हैं तो इसमें गलत क्या है।
गौरतलब है कि थलाईवी जयललिता बायोपिक है। इस फिल्म में कंगना जयललिता के किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म से कंगना के कुछ लुक भी बाहर आए हैं जो लोगों को काफी पसंद आए।
वैसे ये दोगुनी फीस जैसी बेबाक बातें कंगना पहले भी कई बार कर चुकी हैं। देखिए उनके कुछ बोल्ड बयान -


Click it and Unblock the Notifications












