कंगना रनौत के पहाड़ी कैफे का इनसाइड वीडियो, वैलेंटाइन डे पर इस बॉलीवुड स्टार को दिया स्पेशल न्यौता

Kangana Ranaut Cafe: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया के जरिए नया ऐलान किया है। कंगना रनौत ने पहाड़ो पर अपना लग्जरी कैफे खोला है। कंगना रनौत ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उनके बचपन का एक और सपना पूरा हो गया है। कंगना ने लिखा, "बचपन का सपना पूरा हो गया, हिमायल की गोद में मेरा एक छोटा सा कैफे 'द माउंटेन स्टोरी' ये एक लव स्टोरी है। #TheMountainStory की ओपनिंग 14 फरवरी को"
वैलेंटाइन डे पर कंगना के इस कैफे की ओपनिंग है। इसके साथ ही कंगना के कैप्शन से ये भी साफ है कि ये उनकी एक लव स्टोरी ही है। जी हां, दरअसल कंगना रनौत अपने कई इंटरव्यू में फूड और रेस्तां को लेकर अपने प्यार के बारे में बात कर चुकी हैं। दिलचस्प बात ये हैं कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री ने अपने पहले गेस्ट को भी इनवाइट करते हुए पुराना एक वादा याद दिलाया है।
हाल ही में कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें वो दीपिका पादुकोण से अपनी कैफे में पहले ग्राहक के तौर पर आने का आग्रह करती हुई दिखाई दे रही हैं। ये वीडियो साल 2013 के इंटरव्यू का है जिसमें कंगना से पूछा गया था कि 'दस साल बाद आप क्या करना चाहेंगी?'
जहां इस सवाल के जवाब में दीपिका ने जवाब दिया था मुझे लगता है मैं वही कर रही रहूंगी वहीं कंगना ने अलग जवाब दिया। कंगना ने कहा था 'मुझे एक रेस्तरां खोलना है, जहां मैं दुनिया भर का मेन्यू लाऊं। मैंने पूरी दुनिया में खाना खाया है और बेहतरीन रेसिपी अपने रेस्टोरेंट में भी लाना चाहती हूं। मैं एक बहुत ही खूबसूरत कैफे चाहती हूं, क्योंकि मुझे खाने का बहुत शौक है।'
इसके बाद दीपिका ने मजाक में कहा था 'मैं तुम्हारी पहली ग्राहक बनूंगी।' कंगना ने ये वीडियो फिर से अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लिखा कि 'अगर 'वॉक्स द टॉक' का कोई चेहरा होता तो वो मैं होती।' इसके साथ ही कंगना ने दीपिका को अपने पहले ग्राहक के तौर पर भी इन्वाइट किया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कंगना रनौत पहली सेलिब्रिटी नहीं है जिन्होंने फूड बिजनेस शुरू किया है बल्कि इससे पहले शिल्पा शेट्टी, सनी लियोनी से लेकर विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा तक अपने रेस्त्रा खोल चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications
