कंगना को मिला हालीवुड का न्योता
हालीवुड भारतीय अभिनेत्रयों की खूबसूरती से काफी प्रभावित है। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने अंतरराष्ट्रिय स्तर पर बालीवुड को पहचान दिलाई है। इस कड़ी में फ्रीडा पिंटो, शिल्पा शेट्टी, मल्लिका सहरावत और नेहा धूपिया जैसी अभिनेत्रियों के नाम प्रमुख है। अब इसमें अभिनेत्री कंगना रनाउत का नाम भी जुड़ने जा रहा है।
कंगना को हालीवुड की एक फिल्म का प्रस्ताव आया है। इस फिल्म के लिए कंगना को पहले स्क्रीन टेस्ट देना पड़ेगा। अगर कंगना स्क्रीन टेस्ट पास कर लेती है तो उन्हें हालीवुड अभिनेता मैथ्यू पेरी के साथ काम करने का मौका मिलेगा।
कंगना हमेशा से हालीवुड की फिल्मों में काम करना चाहती है इसलिए जब लास एंजेलिस में फिल्म काइटस की शुटिंग कर रही थी तो वहां के कई निर्माता निर्देशकों से मिलकर उन्हें अपनी फिल्मों की सीडी देखने को दी।


Click it and Unblock the Notifications