मणिकर्णिका के सेट पर चोटिल हुईं कंगना रनौत...लगे 15 टांके
कंगना रनौत मणिकर्णिका के सेट पर घायल हो गईं हैं।
कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म मणिकर्णिका की शूटिंग के दौरान घायल हो गई हैं। एक पॉपुलर अखबार के अनुसार फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है और तलवारबाजी की शूटिंग के दौरान उन्हें सिर में चोट लग गईं और उन्हें 15 टांके लगे।
[First LOOK: अजय देवगन की अगली फिल्म.. धमाकेदार बॉयोपिक.. 2019 में होगी रिलीज!]
कंगना को तुरंत वहां से सीधे अपोलो अस्पताल लेकर जाया गया और आईसीयू में भर्ती किया गया। फिलहाल कुछ दिनों तक कंगना रनौत अस्पताल में डॉक्टर के देखरेख में रहेंगी। फिल्म के प्रोड्यूसर के अनुसार कंगना रनौत ने बॉडी डबल का इस्तेमाल करने से मना किया और खुद ही सीन करना चाहती थी।

निहार पांड्या ने जब तलवार जब ऊपर उठाते हैं तो गलत टाइमिंग की वजह से कंगना के आईब्रो के बीच गहरी चोट आ गई। निहार पांड्या को खुद भी कंगना रनौत के लिए काफी बुरा लग रहा है। काफी खून लगातार बह रही थी और 30 मिनट के अंदर कंगना को अस्पताल पहुंचाया गया।
कहा जा रहा है कि कंगना के माथे पर टांके के निशान रह जाएंगे। सूत्रों की माने तो कंगना इस निशान के साथ ही फिल्म की शूटिंग करेंगी। कंगना का मानना है कि झांसी की रानी वीर योद्धा थीं और इसीलिए वो फिल्म में निशान के साथ ही दिखेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











