दूसरी बार मणकर्णिका के सेट पर घायल हुईं कंगना..एयरपोर्ट पर यूं हुईं स्पॉट
Recommended Video

कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म मणिकर्णिका की शूटिंग के दौरान घायल हो गई हैं। उनके पैर में बुरी तरह चोट लगी है और वो एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर में स्पॉट की गई हैं। स्टंट करने के दौरान कंगना रनौत के साथ ये हादसा हुआ है और वो जोधपुर से वापस लौट आई हैं।
कंगना रनौत इसके पहले हैदराबाद में तलवारबाजी की शूटिग करने के दौरान तलवार से घायल हो गई थीं। उस समय भी कंगना रनौत ने बॉडी डबल का इस्तेमाल करने से मना कर दिया था और खुद ही सीन करना चाहती थी।उस समय निहार पांड्या के साथ शूटिंग कर रही थीं।

उस समय भी कंगना रनौत ने फैसला लिया था कि वो अपने चोट के निशान की प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवाएंगी। उनका मानना है कि झांसी की रानी वीर योद्धा थीं और इसीलिए वो फिल्म में निशान के साथ ही दिखेंगी।मणिकर्णिका में कंगना रनौत रानीलक्ष्मी बाई के किरदार में नजर आएंगी।
कुछ दिनों पहले कंगना रनौत का लुक सामने आया था और वो रानी लक्ष्मीबाई के लुक में बेहद शानदार लग रही थीं।उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हुई। वैसे आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले अंकिता लोखंडे ने भी अपना मणिकर्णिका का लुक शेयर किया था।


Click it and Unblock the Notifications

