इंदिरा गांधी के लुक में कंगना रनौत की तस्वीरें वायरल, हूबहू पूर्व प्रधानमंत्री की तरह आ रहीं नजर
कंगना रनौत ने हाल में ही अपनी नई फिल्म का ऐलान किया। इस फिल्म में कंगना रनौत राजनैतिक गलियारे की कहानी को लेकर आने वाले हैं। कंगना रनौत ने अपनी नई फिल्म की घोषणा की, इस फिल्म में वह भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने जा रही हैं। इस फिल्म के ऐलान के बाद ही कंगना रनौत के इंदिरा गांधी के लुक वाली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस फोटो में वह इंदिरा गांधी के लुक में नजर आ रही हैं। इन पोस्टर को उनके फैंस द्वारा बनाया गया है।
बीते शुक्रवार को कंगना रनौत ने ऑफिशियली ऐलान किया कि वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर फिल्म लेकर आ रही हैं। ये फिल्म उनकी बायोपिक नहीं होगी लेकिन युवाओं को राजनैतिक और सामाजिक परिदृश्य को समझने में मदद मिलेगी। कंगना रनौत की इस फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं है लेकिन रिवॉल्वर रानी के निर्देशक साईं कबीर इसे डायरेक्ट करेंगे। दोनों साथ में पहले भी काम कर चुके हैं।

बायोपिक नहीं होगी ये फिल्म
कंगना रनौत ने बताया कि उनकी ये फिल्म राजनीतिक विषय पर आधारित होगी लेकिन ये बायोपिक नहीं है।

कंगना रनौत का इंदिरा गांधी वाला लुक
इंदिरा गांधी के लुक में कंगना रनौत की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस लुक में वह हूबहू पूर्व प्रधानमंत्री के लुक में नजर आ रही हैं।

कई कलाकार आएंगे नजर
कंगना ने बताया कि उनकी इस फिल्म में कई राजनेताओं की कहानी को कई कलाकारों के जरिए कहा जाएगा।

स्क्रिप्ट पर चल रहा काम
इस फिल्म पर फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। जल्द ही वह इस फिल्म पर काम शुरू करेंगी।

अपकमिंग फिल्में
कंगना रनौत थलाइवी, तेजस, धाकड़ जैसी कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











