सिंघम से लेकर दबंग को कंगना रनौत देंगी जबरदस्त टक्कर- बाइक स्टंट करते हुए PICS लीक
कंगना रनौत फिल्म मेंटर है क्या की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म के सेट से कंगना की कुछ तस्वीरें लीक हुईं हैं, जहां कंगना पुलिस की वर्दी में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में कंगना बाइक पर बैठकर जबरदस्त स्टंट करती हुई नजर आ रही है। कोई शक नहीं कि इस फिल्म में कंगना का किरदार दमदार होने वाला है। कंगना पहली बार पुलिस का रोल निभाने वाली हैं।
'मेंटल है क्या' एक सायकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म होगी, जिसका निर्देशन कर रहे हैं प्रकाश कोवेलामुदी। फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं एकता कपूर। फिल्म में कंगना के साथ राजकुमार राव मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

कंगना रनौत के तस्वीरों की बात करें तो इनसे पहले ही कई एक्ट्रेस और एक्ट्रेस फिल्मों में पुलिस अफसर का किरदार अदा कर चुके हैं और काफी पॉपुलर भी रहे हैं। सलमान खान की दबंग, अजय देवगन की सिंघम या रानी मुखर्जी की मर्दानी.. ये किरदार पुलिस के रोल में काफी दमदार दिखे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि कंगना इस वर्दी के साथ कितना इंसाफ कर पाती हैं।
कंगना रनौत से पहले ये एक्ट्रेसस भी निभा चुकी हैं पुलिस का रोल-


Click it and Unblock the Notifications