कंगना रनौत का 2020 दिवाली धमाका- देंखे जबरदस्त एक्शन फिल्म 'धाकड़' का पोस्टर

By Staff

Recommended Video

Kangana Ranaut announces Dhaakad first look; Check Out | FilmiBeat

कंगना रनौत की अगली फिल्म 'धाकड़' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पहली झलक से ही साफ है कि यह पूरी तरह से एक्शन फिल्म होने वाली है। फिल्म के निर्देशक हैं रजनीश घई, जबकि प्रोड्यूस किया है सोहेल मकलई ने। फिल्म 2020 दिवाली पर रिलीज होगी। मुख्य तौर पर फिल्म की शूटिंग भारत और कुछ इंटरनेश्नल लोकेशंस पर 2020 की शुरुआत में की जाएगी।

कंगना रनौत की यह फिल्म एक्शन के मामले में जबरदस्त होने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के एक्शन सीक्वेंस कोरियोग्राफ करने के लिए हॉलीवुड से एक्शन डाइरेक्टर बुलाए जाएंगे। फिल्म के पहले पोस्टर से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंगना एक्शन का धमाका करने वाली हैं।

Kangana Ranaut

हालांकि फिल्म का यह पोस्टर बिना किसी शक हॉलीवुड फिल्म Tomb Raider से प्रेरित दिखता है। लेकिन यदि निर्देशक बॉलीवुड को एक महिला प्रधान बड़ी एक्शन फिल्म देना चाहते हैं तो इस कॉपी को नजरअंदाज किया जा सकता है। उम्मीद है स्क्रिप्ट के मामले में फिल्म तगड़ी होगी।

दूसरी खास बात है कि फिल्म दिवाली पर रिलीज हो रही है। शाहरुख खान, आमिर खान, अजय देवगन, सलमान खान की फिल्मों के अलावा दिवाली पर शायद ही किसी स्टार ने अपनी फिल्म लाने की सोची हो। ऐसे में कंगना की फिल्म खास लगती है। धाकड़ के अलावा.. फिलहाल कंगना जजमेंटल है क्या और अश्विनी अय्यर तिवारी की पंगा में दिखने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X