ALERT: एक और 'खान' ट्रेलर के लिए तैयार हो जाइए
[बॉलीवुड समाचार] लगता है बॉलीवुड में खान सीज़न लौट आया है। और ट्रेलर सीज़न भी। अब एक और खान ट्रेलर के लिए हो जाइए तैयार। दरअसल, निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी इमरान खान और कंगना रनौत स्टारर कट्टी बट्टी रिलीज़ के लिए तैयार है।
इससे पहले आएगा फिल्म का ट्रेलर। टीम ने इसे 14 सितंबर को रिलीज़ करने की ठानी है और ट्रेलर 14 जून को आ जाएगा। इतनी जल्दी फिल्म का ट्रेलर क्यों रिलीज़ हो रहा है इस बारे में कोई कुछ नहीं कह रहा है।
[SCORE CARD: कंगना 'तनु' रनौत VS दीपिका 'पीकू' पादुकोण]
फिल्म का प्लॉट काफी दिलचस्प है। हालांकि लोगों को फिल्म के बारे में कोई जानकारी ना मिले इसके लिए पूरा एहतियात बरता जा रहा है। अब कंगना रणौत इस बार क्या कमाल दिखाने वाली है, इसकी पहली झलक तो 14 को ही मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications


