..................... Kangana Ranaut impressed by Vivek Agnihotri film The Kashmir Files slams Bollywood।विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स से प्रभावित हुईं कंगना रनौत बॅालीवुड पर निशाना साधा - Hindi Filmibeat

द कश्मीर फाइल्स पर बोलीं कंगना रनौत- सुबह 6 बजे के शो भरे हुए यकीन नहीं होता,सदमे में चमचे

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर कंगना रनौत ने बॅालीवुड पर निशाना साधा है। कंगना रनौत ने इस बार केवल बाकी के मेकर्स पर निशाना नहीं साधा है। बल्कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म की जमकर तारीफ भी है। कंगना रनौत ने फिल्म को लेकर इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट शेयर किया है।

कंगना रनौत ने रविवार को द कश्मीर फाइल्स की तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर कर लिय़ा है कि द कश्मीर फाइल्स को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में छाए सन्नाटे को नोटिस करिए। इस फिल्म की ना सिर्फ कहानी बल्कि बिजनेस भी कमाल का रहा है।

The Kashmir Files

फिल्म में जो निवेश किया गया है और जो फायदा है, अगर उसे देखा जाए तो यह साल की सबसे सफल और फायदे वाली फिल्म है। इस फिल्म ने बड़े बजट और वीएफएक्स वाली फिल्मों को लेकर कई मिथक तोड़ दिए है। मल्टीप्लेक्स में सुबह 6 बजे के शो भरे हुए हैं। इस पर यकीन करना मुश्किल है।

कंगना रनौत ने की कश्मीर फाइल्स की तारीफ

कंगना रनौत ने की कश्मीर फाइल्स की तारीफ

कंगना रनौत ने लिखा है कि ऐसे मिथक थे कि कोरोना महामारी के बाद सिनेमाघर में केवल बड़े बजट की फिल्मों या सिर्फ वीएफएक्स के लिए ही रह गए हैं। बुलीडावुड और उनके चमचे सदमे में चले गए हैं। एक शब्द भी नहीं पूरी दुनिया देख रही है इनको।

कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर कमाल

कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर कमाल

फिर भी एक शब्द नहीं बोले। उनका समय अब खत्म हो गया है। आपको बता दें कि द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है। पहले दिन फिल्म ने 3.55 करोड़ और दूसरे दिन 8.55 करोड़ की कमाई की है। द कश्मीर फाइल्स का बजट 14 करोड़ के करीब का है। दो दिन में द कश्मीर फाइल्स का बजट 12 करोड़ के करीब है। इस फिल्म में सबसे अधिक अनुपम खेर की तारीफ की जा रही है।

द कश्मीर फाइल्स वीकेंड पर जबरदस्त कमाई

द कश्मीर फाइल्स वीकेंड पर जबरदस्त कमाई

फिल्म जानकारों के अनुसार द कश्मीर फाइल्स वीकेंड में 26 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर सकती है। द कश्मीर फाइल्स की सबसे अधिक कमाई मुंबई, दिल्ली, नॅार्थ इंडिया और यूपी में सबसे अधिक कमाई के साथ दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X