''बॉलीवुड में बाहर से आए हुए लोग सांस भी लें तो कुछ लोगों को दिक्कत होती है''- कंगना रनौत

By Staff

कंगना रनौत और राजकुमार राव स्टारर फिल्म जजमेंटल है क्या अपने टाइटल को लेकर काफी सुर्खियों में रही। फिल्म की टाइटल पहले 'मेंटल है क्या' रखा गया था, जिसपर आपत्ति जताई गई थी। बहरहाल, ट्रेलर लांच के दौरान जब कंगना से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा- बॉलीवुड में बाहर से आए हुए लोग सांस भी लें तो कुछ लोगों को बड़ी दिक्कत होती है।

बता दें, इंडियन साइकियाट्रिक एसोसिएशन द्वारा आपत्ति किए जाने के बाद फिल्म 'मेंटल है क्या' का नाम बदलकर 'जजमेंटल है क्या' रखना पड़ा। लेकिन कंगना मानती हैं इसके पीछे भी 'बॉलीवुड गैंग' की साजिश है।

Kangana Ranaut

इस मुद्दे पर कंगना ने कहा, 'सलमान खान की एक फिल्म का भी पहले मेंटल रखा गया था। उस वक्त किसी ने कुछ नहीं कहा। हमें ये बताया गया कि पिछले कुछ हफ्तों से ही इस शब्द पर बैन लगा है। सेंसर बोर्ड ने हमारा खूब सहयोग दिया, लेकिन डॉक्टर्स कह रहे थे कि आप हमारे साथ कोर्ट में लड़ लीजिए और हम कोर्ट में ये साबित कर देंगे कि पिछले कुछ हफ्तों से ये शब्द बैन किया जा चुका है। ऐसे में आपके पास ज्यादा विकल्प नहीं बचते हैं।'

कंगना ने कहा, हमारी फिल्म को 'यू/ए' सर्टिफिकेट मिला है। जबकि सेंसर स्क्रीनिंग में डॉक्टर्स का पूरा पैनल बैठा हुआ था। फिल्म देखने के बाद उन सभी कहा कि आप लोगों ने इतनी अच्छी फिल्म बनाई है कि हमें इसमें कुछ भी (आपत्तिजनक) नहीं मिला। हमें हमारी नीयत पर पूरा विश्वास है और मुझे नहीं लगता है कि टाइटल बदल देने से हमें ज्यादा फर्क पड़ता है।

फिल्म पर बात करते हुए कंगना ने कहा- जब राइटर ने मुझे इस फिल्म की कहानी सुनाई, तो मुझे लगा यह मेरी ही कहानी है। अगर मेरे जीवन में वो दौर (ऋतिक रोशन संबंधित) नहीं आया होता और मैं ये कहानी सुनती तो हो सकता है मैं किसी लड़की को मानसिक रूप से अस्थिर कहे जाने को मुद्दा नहीं मानती।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X