ऐसी थी कंगना रनौत की कॉलेज- हॉस्टल लाइफ, दोस्तों के साथ अनदेखी तस्वीरें वायरल- PHOTOS
स्कूल और कॉलेज के दिनों को याद करना भला किसे पसंद नहीं। दोस्तों के साथ गुजरे वो पल हर किसी की जिंदगी में खास होते हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने हॉस्टल लाइफ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जहां वो दोस्तों के साथ खूब मस्ती करते दिख रही हैं।
ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस इन तस्वीरों से खुद को जोड़कर भी देख रहे हैं। कभी वह दोस्तों के साथ साइकिल चला रही हैं, तो कहीं मेस में खाना खा रही हैं। कंगना की यह तस्वीरें आपको भी अपने कॉलेज के दिनों में खींच ले जाएंगी।

कंगना की टीम ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- True Nostalgia.. 2003 की इन तस्वीरों पर हम मुग्ध हैं, जब कंगना चंडीगढ़ में DAV 15 Girls School हॉस्टल में थी। अपनी फ्रेंड के साथ चिल करते हुए, मिस इवनिंग टियारा फ्लॉन्ट करते हुए, लेट नाइट मेकअप ट्यूटोरियल, स्कूल की मैस में एक साथ खाना और जिंदगीभर के लिए यादें बनाते हुए.. क्या आप भी अपने हॉस्टल के दिनों को मिस कर रहे हैं..'


Click it and Unblock the Notifications