दीपिका पादुकोण का नाम सुनकर कंगना रनौत मीडिया पर भड़कीं- मैं उनका बचाव करने नहीं आयी हूं

By Filmibeat Desk

एकता कपूर ने अपना नया रियलिटी शो लॉकअप लांच किया। साथ ही मीडिया के बीच में इस बात से भी पर्दा उठा दिया कि इस बड़े लाइव शो को होस्ट करेंगी कंगना रनौत। कंगना रनौत इस शो के साथ ओटीटी की दुनिया में अपना जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ऑल्ट बालाजी और एम एक्स प्लेयर भी यह शो रिलीज किया जाएगा।

जहां पर 16 सेलिब्रेटी कंटेस्टेंट इस शो का हिस्सा बनेंगे।शो का प्रीमियर 27 फरवरी को होगा। इसका ट्रेलर भी जल्द जारी किया जाएगा।हालांकि अभी तक यह शो किस तरह का होगा इस पर से पर्दा नहीं उठाया गया है। एकता कपूर और कंगना रनौत ने शो को लेकर यह कहा है कि एक कंट्रोवर्शियल शो होगा जो पहले कभी नहीं देखा गया और सुना गया है।

Kangana ranaut

कंगना रनौत ने बताया कि शो में वह इस बात पर ज्यादा फोकस देंगी कि कौन खुद को जैसा है वैसा अपनाता है। वहीं एक सवाल के जवाब में कंगना रनौत ने मीडिया के सामने अपना गुस्सा जाहिर किया।

दीपिका पादुकोण का सवाल सुन भड़कीं कंगना रनौत

दीपिका पादुकोण का सवाल सुन भड़कीं कंगना रनौत

सवाल जवाब के दौरान एक महिला पत्रकार ने पूछा कि गहराइयां प्रमोशन के दौरान हेमलाइन्स और नेकलाइन्स वाले ड्रेस दीपिका ने पहन रखा है। जिस पर एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने तंज कसा था। महिला पत्रकार ने दीपिका का बचाव करने का यह पूरा सवाल कंगना रनौत के सामने रखा। इस पर कंगना रनौत ने जवाब देते हुए अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की और कहा कि वह खुद का बचाव कर सकती हैं।

कंगना रनौत ने बोला मैं उनकी फिल्म को प्रमोट नहीं कर सकती

कंगना रनौत ने बोला मैं उनकी फिल्म को प्रमोट नहीं कर सकती

कंगना ने कहा कि उनके पास मंच और प्रिवलेज दोनों है। इसका एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है इसमें कंगना रनौत कह रही हैं कि देखो, मैं यहां उन्हें डिफेंडकरने के लिए हूं जो खुद को डिफेंड नहीं कर सकते हैं। मैं उनकी फिल्म इधर प्रमोट नहीं कर सकती हूं। कंगना रनौत ने कहा कि आप क्या करने की कोशिश कर रही हैं, हमें पता है।

कंगना रनौत ने कहा हम इतने नादान नहीं

कंगना रनौत ने कहा हम इतने नादान नहीं

कंगना रनौत ने आगे कहा कि हम इतने नादान नहीं हैं। इसे बाहर रखो। मैं आपके साथ बाहर 45 मिनट तक बिजी रहूंगी। इस दौरान कंगना रनौत को साल 2019 के दौरान जजमेंटल है क्या के प्रमोशन इवेंट की भी याद आयी। कंगना ने कहा कि उस वक्त भी यही किया गया था। यह एक पुरानी चाल है।

कंगना रनौत ने दिया ये जवाब

कंगना रनौत ने दिया ये जवाब

इसी के साथ मीडिया के एक और सवाल के जवाब में कंगना रनौत ने कहा कि करण जौहर और मेरे बीच केवल फैशन को लेकर तुलना हो सकती है। जब उनसे पूछा गया कि सलमान खान, अमिताभ बच्चन, करण जौहर और रणवीर सिंह में से कौन उन्हें सबसे अच्छा होस्ट लगता है? इस पर कंगना रनौत ने कहा कि अमिताभ बच्चन उनसे सीनियर हैं। उन्होंने किसी का भी टीवी शो देखा नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X