कंगना रनौत की वो बेरहम किस... जिसके बाद एक्टर को होने लगी थी ब्लीडिंग!

Kangana Ranaut Kiss: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी मंजी हुई एक्टिंग के लिए काफी पसंद की जाती हैं। कैमरा ऑन होते ही कंगना पूरी तरह से अपने कैरेक्टर में घुस जाती हैं इसके साथ ही ऑफ कैमरा भी कंगना अपने कैरेक्टर के लिए खूब पसीना बहाती हैं।
ऐसी ही कंगना की एक फिल्म है रिवॉल्वर रानी। इस फिल्म में कंगना ने शानदार एक्टिंग की थी। फिल्म में एक आक्रामक स्वभाव वाली महिला का किरदार निभाने वाली अदाकारा कंगना रनौत ने फिल्म के एक किसिंग सीन में अपने को स्टार वीर दास को सचमुच घायल कर दिया। कंगना और वीर के बीच चुंबन वाला दृश्य फिल्माए जाने के बाद वीर के होठों से खून निकल रहा था।
सूत्र ने एक बयान में बताया था, फिल्म के एक दृश्य में कंगना गिरफ्तार कर ली जाती हैं और उन्हें जेल ले जाया जा रहा होता है, कि अचानक कंगना कहती हैं उन्हें एक बेहद जरूरी काम निपटाना है और वह वीर को लगभग खींचते हुए एक कमरे में ले जाती हैं और उन्हें इतनी बेतहाशा चूमती हैं कि वीर के होठों से खून निकल आता है। अभी तक किसी भी अभिनेत्री ने आक्रामक महिला के किरदार को इस तरह नहीं निभाया।
आगामी 25 अप्रैल को प्रदर्शित हो रही 'रिवाल्वर रानी' में कंगना ने एक बेहद आक्रामक और प्रभुत्व वाली महिला का किरदार निभाया है, जबकि पिछली फिल्म क्वीन में उन्होंने इसके ठीक उलट एक सीधी सादी घरेलू और दब्बू युवती का किरदार निभाया था।


Click it and Unblock the Notifications











