कंगना रनौत ने दिया दीपिका पादुकोण की गहराइयां का रिव्यू - फिल्म को कहा कचरा और पॉर्न
कंगना रनौत ने बिना नाम लिए दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य करवा स्टारर गहराइयां फिल्म का रिव्यू देते हुए इसे कचरा और पॉर्न तक कह डाला है। दीपिका पादुकोण की नई फिल्म गहराइयां, अमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है और इस फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। ज़्यादातर लोग इस फिल्म से खुद को कनेक्ट नहीं कर पा रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसे ट्रोल कर रहे हैं और कुछ इसकी कड़ी आलोचना।
Recommended Video
कंगना रनौत ने दीपिका की फिल्म पर कमेंट बिना दीपिका का नाम लिए किया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट डाला जहां उन्होंने मशहूर फिल्म हिमालय की गोद में का गाना चांद सी महबूबा शेयर किया।

इस गाने को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने लिखा - मैं भी आज के ज़माने की हूं लेकिन मुझे इसी तरह का रोमांस समझ आता है। ये आज के ज़माने की, नए ज़माने की, मॉडर्न फिल्मों के नाम पर कचरा बेचना बंद करिए प्लीज़। खराब फिल्में खराब फिल्में होती हैं और इन्हें कितना भी कम कपड़ों का ग्लैमर और पॉर्न ढंक नहीं सकता है। ये आम सा तथ्य है, इसमें कोई गहराइयां वाली बात नहीं है।

यूं शुरु हुई कोल्ड वॉर
कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण कभी बेस्ट फ्रेंड्स नहीं थी लेकिन दोनों के बीच दिक्कतें भी नहीं थी। दोनों के बीच कोल्ड वॉर तब शुरू हुई जब 2014 में सभी अवार्ड सेरेमनी में दीपिका पादुकोण के हैप्पी न्यू ईयर के किरदार को कंगना रनौत की क्वीन के किरदार के ऊपर वरीयता दी गई। कंगना को ये पसंद नहीं आया और उन्होंने इस बात के बारे में खुलकर नाराज़गी जताई। दर्शकों ने भी दीपिका की जगह कंगना का साथ दिया।

डेडिकेट कर दिया अवार्ड
इसके बाद एक अवार्ड फंक्शन में जब दीपिका पादुकोण को हैप्पी न्यू ईयर के लिए अवार्ड दिया गया तो दीपिका ने अपना अवार्ड छोड़ दिया और कहा कि उन्हें सच में लगता है कि इस अवार्ड की हकदार केवल कंगना रनौत हैं। उनके इस एलान ने उन्हें सबकी प्रशंसा का पात्र बना दिया। लेकिन इसी के बाद दोनों के बीच कोल्ड वॉर छिड़ गई।

शुरू हुए वार और पलटवार
इसके बाद मीडिया ने जब कंगना से दीपिका के कदम के बारे में पूछा तो कंगना का कहना था कि उन्हें ऐसा बर्ताव समझ नहीं आता है क्योंकि दीपिका ने सबके सामने भले ही उनके काम को सम्मान दिया हो लेकिन उन्होंने कभी मुझे कॉल या मेसेज कर मेरे काम की तारीफ नहीं की। जब दीपिका को ये बात बताई गई तो वो फट पड़ीं। उन्होंने कहा कि कंगना मेरी दोस्त नहीं है तो मैं उन्हें निजी कॉल या मेसेज क्यों करूंगी। लेकिन अगर उन्हें खराब लगा है तो मैं ज़रूर उनसे बात करूंगी।

बढ़ती गई बात
इसके बाद बात बढ़ गई और कंगना हर वक्त दीपिका को अटैक करने के मौके ढूंढने लगीं। इसका एक कारण ये भी था कि दीपिका पादुकोण, करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के बेहद करीब हैं। और करण जौहर - कंगना रनौत की कहानी तो सब जानते हैं। कंगना रनौत का कहना है कि करण नेपोटिज़्म के वो गुंडे जो बाहरी कलाकारों को हमेशा नीचा दिखाते हैं जिससे कि उनकी नेपोटिज़्म की दुकान चलती रहे।

कंगना से एक साल जूनियर दीपिका
दिलचस्प है कि इंडस्ट्री में कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण से एक साल सीनियर हैं। कंगना ने जहां गैंगस्टर के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था वहीं दीपिका पादुकोण ने ओम शांति ओम के साथ। धीरे धीरे जहां कंगना ने अपने दम पर जल्दी ही एक अलग मुकाम हासिल किया वहीं दीपिका को ये पहचान मिली पीकू के साथ। इससे पहले, उनकी फिल्मों में एक सुपरस्टार का साथ होता था और आमतौर पर ये स्टार शाहरूख खान होते थे।

काम की तारीफ
कंगना को जब भी मौका मिला वो दीपिका की तारीफ करने में भी पीछे नहीं हटीं। दीपिका की फिल्म छपाक के लिए उन्होंने दीपिका को बधाई दी और ये भी शेयर किया कि इस फिल्म ने उनकी बहन रंगोली पर हुए एसिड अटैक के हादसे की याद दिला दी। उनका परिवार किन संघर्षों से गुज़रा था, वो आज भी नहीं भूली हैं।

नेशनल अवार्ड विजेता कंगना
अगर कंगना और दीपिका के करियर की बात करें तो दोनों में काफी असमानताएं हैं लेकिन ये तथ्य है कि दोनों ही इस समय इंडस्ट्री की बेस्ट एक्टर्स हैं। जहां इस बात की पुष्टि के लिए दीपिका के अवार्ड्स की लिस्ट उनके करियर से भी लंबी है वहीं कंगना रनौत चार बार नेशनल अवार्ड जीतकर इस बात की पुष्टि कर चुकी हैं।

आने वाले समय में भी वॉर
जहां, कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण की फिल्म को कचरा बता चुकी हैं वहीं आने वाले समय में टक्कर और तेज़ होने वाली है क्योंकि दोनों ही अभिनेत्रियां अलग अलग फिल्मों में सीता का किरदार निभाते दिखाई देंगी। जहां कंगना रनौत की सीता के साथ बाहुबली के लेखक केवी विजयेंद्र का नाम जुड़ा हुआ है वहीं दीपिका पादुकोण की सीता नितेश तिवारी बना रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











