मुझेे नहीं पता कि अब ऋतिक रोशन इतना रो - धोकर चिट्ठियां क्यों लिख रहे हैं - कंगना रनौत

Recommended Video

Kangana Ranaut slams by Hrithik Roshan's fans on Super 30 clash with Mental Hai Kya | FilmiBeat

कंगना रनौत की मेंटल है क्या, ऋतिक रोशन की सुपर 30 के साथ 26 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करने वाली थी। लेकिन कल ऋतिक ने एक ओपन लेटर ट्वीट करते हुए लिखा कि भले ही मेरी फिल्म पूरी तरह तैयार है लेकिन हम इसे पोस्टपोन कर रहे हैं क्योंकि मैं किसी भी तरह की मानसिक पीड़ा नहीं चाहता हूं।

इसके साथ ही ऋतिक ने समाज को भी दोष दिया जो केवल एक पक्ष की बात सुनकर उस पर यकीन कर लेते हैं, भले ही दूसरा पक्ष कितने मानसिक आघात से गुज़रे। ऋतिक ने समाज से गुज़ारिश भी की कि उस पर लोगों का भरोसा नहीं टूटना चाहिए और दूसरे पक्ष की मजबूरी भी खत्म होनी चाहिए।

kangana-ranaut-hits-back-at-hrithik-roshan-postponing-super-30

अब कंगना रनौत का जवाब तो आना ही था। इस बात का जवाब देते हुए कंगना ने कहा कि मुझे नहीं पता कि ऋतिक रोशन ने ये रोने धोने वाला मेसेज का नाटक क्यों किया है लेकिन मैं बहुत खुश हूं कि मेरी फिल्म अब सोलो रिलीज़ होगी। गौरतलब है कि मेंटल है क्या प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भी वादा किया था कि केवल फिल्म के हित में रिलीज़ डेट बदली गई है और हम दूसरे पक्ष पर कीचड़ बिल्कुल नहीं उछालना चाहते हैं।

एकता ने वादा किया था कि वो पूरा ख्याल रखेंगी कि इस क्लैश में पूरी सभ्यता और सम्मान हो। लेकिन कंगना रनौत के बारे में ऐसी बातों पर भरोसा करना मुश्किल था सो ऋतिक ने चिट्ठी लिख दी जिसे कंगना ने रोने धोने वाली कहानियां कह डाला।

वैसे जब ये पूरा किस्सा शुरू हुआ था तो कंगना रनौत की भी कुछ चिट्ठियां तेज़ी से वायरल हुई थीं -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X