कंगना रनौत ने आलिया भट्ट के गंगूबाई प्रमोशन पर उठाया सवाल, कहा - बच्चियां सेक्स वर्कर के डायलॉग बोल रही हैं

कंगना रनौत आजकल फुल फॉर्म में आ चुकी हैं और एक बार फिर वो एक एक करके बॉलीवुड पर निशाना साध रही हैं। दीपिका पादुकोण की फिल्म गहराईयां की तुलना पॉर्न फिल्म से करने के बाद अब कंगना का कहर टूट पड़ा है आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई के प्रमोशन पर। आलिया की फिल्म 25 फरवरी को रिलीज़ हो रही है।

इससे पहले लोग, गंगूबाई काठियवाड़ी के डायलॉग्स पर रील बना रहे हैं। इनमें एक बच्ची तेज़ी से वायरल हो रही है। ये बच्ची, आलिया की फिल्म के ट्रेलर का एक डायलॉग बोलते दिख रही है और आलिया की ही तरह मुुंह में बीड़ी दबाए भी दिख रही है।

कंगना रनौत ने ये तस्वीर शेयर करते हुए पूछा - क्या इस बच्ची को एक सेक्स वर्कर की एक्टिंग करनी चाहिए और मुंह में बीड़ी डालकर इस तरह के एडल्ट डायलॉग बोलना चाहिए? इसकी बॉडी लैंग्वेज देखिए, क्या इस उम्र में इस बच्ची को ऐसे सेक्स वर्कर को कॉपी करना चाहिए? इसी तरह ढेरों बच्चे हैं जो ये सब कॉपी कर रहे हैं। स्मृति ईरानी जी कृपया ध्यान दीजिए।

माता पिता पर भी उठाए सवाल

माता पिता पर भी उठाए सवाल

कंगना रनौत ने सरकार से गुज़ारिश करते हुए कहा कि ऐसे सभी माता पिता को कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए जो पैसों के लिए इस तरह अपने बच्चों को सेक्स वर्कर के डायलॉग बोलने पर मजबूर करने रहे हैं और एक सेक्स वर्कर की बायोपिक प्रमोट कर रहे हैं। वो सेक्स वर्कर को पंडित नेहरू को लड़कियां सप्लाई करने के कारण ही समाज में ताकतवर बनी थी।

पहले भी किया है प्रहार

पहले भी किया है प्रहार

वैसे ये पहली बार नहीं है जब कंगना रनौत ने आलिया भट्ट पर हमला किया हो। कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू मेें आलिया भट्ट को करण जौहर की चमची कहा था जिनकी रीढ़ की हड्डी ही नहीं है। कंगना का कहना था कि आलिया को खुद का दिमाग उगाना चाहिए। इस पर आलिया ने साफ शब्दों में पूछा था कि उन्होंने कंगना के साथ ऐसा किया क्या है जो उन पर इस तरह की बातें बोली जाती हैं।

मान्यवर ए़ड पर बवाल

मान्यवर ए़ड पर बवाल

हाल ही में मान्यवर - मोहे के नए एड में आलिया भट्ट पीढ़ियों से चली आ रही कन्यादान की रस्म पर सवाल उठाया था और पूछा था कि क्या मैं दान करने की चीज़ हूं। साथ ही इस एड ने बेटियों के साथ पराया और धन जैसे शब्द जोड़ने पर भी सवाल उठाया था। इस कंगना रनौत बिफर पड़ी थीं। उन्होंने आलिया पर कटाक्ष करते हुए लिखा था - धन एक खराब शब्द नहीं है, आपका दिमाग खराब है। धन आम भाषा में इस्तेमाल होने वाला शब्द है - राम रतन धन पायो, पुत्र धन, सौंदर्य धन। कन्या धन या पराया धन होने का मतलब ये नहीं होता है कि आप अपनी बेटी को बेच रहे हैं। इस तरह की हिंदू धर्म का मखौल बनाने वाली बातें करना बंद करिए।

समझाई थी वेद पुराणों की बात

समझाई थी वेद पुराणों की बात

कंगना ने आगे लिखा - जब लोग आपके संस्कारों को, दान शब्द के महत्त्व को छोटा बताकर, इसे नीचा दिखाने की कोशिश करने लगें तो समझ जाईए कि वापस से राम राज्य का वक्त आ गया है। वो राजा जिसने सब कुछ दान कर एक तपस्वी का जीवन धारण कर लिया। धरती और स्त्री, दोनों को ही हमारे वेदों में देवी का दर्जा दिया गया है और जननी का सम्मान भी। इसलिए उन्हें कीमती कहने में कुछ भी गलत नहीं है।

आलिया से पुरानी दुश्मनी

आलिया से पुरानी दुश्मनी

कंगना और आलिया की दुश्मनी पुरानी है। कंगना ने एक इंटरव्यू में बताया, "आलिया ने मुझे राज़ी का ट्रेलर मेसेज किया था और साथ में लिखा था - प्लीज़ ज़रूर देखना।" वहीं कंगना ने आमिर खान को भी ढोंगी कहा और बताया कि उनकी दंगल की स्क्रीनिंग पर मैं गई थी। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड स्टार्स बेशर्मों की तरह उन्हें अपनी फिल्म प्रमोट करने के लिए अप्रोच करते हैं। लेकिन जब कंगना की बारी आती है तो सारे स्टार्स उन्हें इग्नोर कर देते हैं जैसे कि कंगना हैं ही नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X