कंगना रनौत ने एक बार फिर ऋतिक रोशन पर बोला हमला, लेकिन अलग अंदाज में

By Shweta

ऋतिक रोशन और कंगना रनौत की कंट्रोवर्सी खत्म होने का नाम ही नहीं लेती है या यूं कहें कि इसके खत्म होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। कुछ समय पहले कंगना ने एक इंटरव्यू में ऋतिक रोशन और उनके पूरे परिवार के बारे में बहुत कुछ बोला तो वहीं ऋतिक रोशन ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद काफी दिनों से ये मामला शांत था।

लेकिन एक बार कंगना रनौत की वजह से उनकी विवाद सुर्खियों में आ गया है लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है।दरअसल हुआ ये है कि कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन के मैनेजर को हायर कर लिया है। ऋतिक रोशन की मैनेजर अंजली अथा थीं जो पहले ऋतिक रोशन की मैनेजर रह चुकी हैं।

kangana-ranaut-hired-silly-ex-hrithik-roshan-s-manager

अंजलि ने खुद भी कंफर्म किया है कि वो वाकई कंगना रनौत के साथ काम करने जा रही हैं। दरअसल लगभग सात महीने पहले अंजली और ऋतिक में विवाद हुआ था और तब से ऋतिक और अंजली अलग-अलग हो गए।दरअसल अंजली ऋतिक की एक कंपनी का काम देखती थीं लेकन जब ऋतिक रोशन को लगा कि उनके साथ धोखाधड़ी की जा रही है और आंकड़े सही सही नहीं रखे जा रहे हैं तो उन्होने अंजलि से किनारा कर लिया था।

इसके पहले कंगना रनौत की मैनेजर उनकी बहन रंगोली थीं लेकिन फिलहाल कंगना का काम अंजली देखेंगी। लंबे समय तक ऋतिक रोशन के साथ काम करने के बाद इसमें कोई शक नहीं है कि अंजली ऋतिक के बारे में काफी कुछ जानती हैं और यही ऋतिक रोशन के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

अंजलि ने खुद भी एक बयान में कहा है कि "हां मैं कंगना रनौत के साथ काम कर रही हूं। मैं खुश हूं कि उन्होंने मुझपर भरोसा किया। मैं पिछले सात महीनों से घर पर बैठी थी जो काफी मुश्किल समय था।" उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने और कंगना ने पहले ही तय कर लिया है कि दोनों के बीच ऋतिक को लेकर कोई बात नहीं होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X