Shraddha Murder Case: श्रद्धा वॉकर की मदद मांगती चिट्ठी पढ़कर दहल गईं कंगना रनौत, लिखा दिल तोड़ने वाला नोट

Kangana Ranaut hearbreaking post on Shraddha Murder Case: हाल ही में हुए श्रद्धा वॉकर मर्डर केस ने सबको दहला दिया है और हर रोज़ कोई ना कोई, हिम्मत जुटा कर इस केस के बारे में कुछ ना कुछ बोलने से खुद को रोक नहीं पा रहा है। अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी श्रद्धा वॉकर की चिट्ठी पढ़ने के बाद खुद एक दिल तोड़ने वाली चिट्ठी लिखी है।
हाल ही में ये सामने आया है कि श्रद्धा वॉकर ने 2020 में पुलिस को एक चिट्ठी लिखी थी और इस चिट्ठी में श्रद्धा ने लिखा था कि उसका लिव इन पार्टनर आफदाब पूनावाला उसे बुरी तरह से मारता पीटता है। इतना ही नहीं श्रद्धा ने पुलिस से मदद मांगते हुए अपनी जान को खतरा बताया था और साफ साफ लिखा था कि उसका बॉयफ्रेंड उसके टुकड़े टुकड़े कर देगा।
2020 में लिखी गई ये चिट्ठी अब पढ़ना बेहद दर्दनाक है क्योंकि आफताब ने ठीक वैसा ही किया है जैसा कि श्रद्धा ने अपनी चिट्ठी में लिखा है।

उठाए कुछ अहम सवाल
कंगना रनौत ने भी ये चिट्ठी शेयर करते हुए खुद एक दिल तोड़ देने वाली चिट्ठी लिखी जिसमें उन्होंने भारतीय लड़कियों को कैसे बड़ा किया जाता है, इस पर भी कुछ सवाल उठाए हैं। कंगना रनौत ने अपने खत में लिखा - श्रद्धा ने जो चिट्ठी पुलिस को लिखी है उसमें वो मदद मांग रही है। ये चिट्ठी 2020 की है। वो हमेशा उसका गला घोंटता था और उसे टुकड़ों टुकड़ों में काटने की धमकी देता था। श्रद्धा ने ये भी लिखा है कि वो उसे ब्लैकमेल करता था।

वापस भरोसा कैसे किया?
कंगना इस बात पर चौंक गईं कि इतनी साफ साफ चिट्ठी लिखने के बाद भी श्रद्धा ने आफताब पर वापस भरोसा किया। उन्होंने लिखा, लेकिन फिर भी कैसे उस लड़के ने श्रद्धा का दिमाग पलट दिया और उसे अपने साथ ले गया। उसे अकेले में बंद रखा और फिर अपनी डेक्सटर फैंटेसी उसके साथ पूरी करते हुए उसे टुकड़ों टुकड़ों में काट दिया।

उसे यही सिखाया गया था
कंगना ने आगे लिखा - हम सबको पता है कि लड़कियां कब फंसती हैं और कैसे फंसती हैं - शादी का वादा। बस वहीं फंस जाती हैं। श्रद्धा मानसिक तौर पर कमज़ोर नहीं थी और ना ही भावनात्मक तौर पर ज़रूरतमंद थी। लेकिन उसे बचपन से ही गुड़ियों से खेलना सिखाया गया था। गुड़ियों को खाना खिलाना, उनका बिस्तर बनाना, उन्हें सजाना, यही सिखाया गया था।

औरत का दिल
कंगना लिखती हैं - दुखद है कि श्रद्धा के पास एक औरत का दिल था और औरत का दिल हमेशा से केवल प्यार करना और संरक्षण देना जानता है। एक औरत असल में केवल एक मां की तरह खुद को देख पाती है। जैसे कि हमारी धरती मां जो किसी में भी भेदभाव नहीं कर पाती हैं। श्रद्धा, जादू और परियों की दुनिया में रहती थी और उन कहानियों को सच मानती थी। उसे लगता था कि उसके प्यार से दुनिया ठीक हो जाएगी।

प्यार की जीत हमेशा नहीं होती
कंगना ने श्रद्धा की गलतियों में महिलाओं की गलतियां ढूंढते हुए लिखा - वो एक स्त्री थी और एक स्त्री बहुत ही ज़्यादा शक्तिशाली होती है। वो कमज़ोर नहीं थी। वो बस एक लड़की थी जिसे लग रहा था कि वो अपने हीरो की राक्षस प्रवृत्ति से लड़कर उन्हें ठीक कर देगी। वो अपने हीरो की राक्षसी प्रवृत्ति से लड़ने के लिए क्या कर गई। उसे लगता था अंत में प्यार की ही जीत होती है।

कौन हैं श्रद्धा वॉकर?
श्रद्धा वॉकर एक 28 साल की लड़की थी जो अपने बॉयफ्रेंड आफताब के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। दोनों के बीच दो साल से अनबन चल रही थी जिसके बारे में श्रद्धा ने 2020 में शिकायत भी दर्ज की थी। लेकिन श्रद्धा ने सात महीने बाद अपनी शिकायत वापस ले ली थी। इसके बाद उसके बॉयफ्रेंड ने दो साल बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और उसके शरीर के कई टुकड़े कर पूरे दिल्ली में अलग अलग जगह फेंक दिए।


Click it and Unblock the Notifications