कंगना जैसी कई हैं एक्ट्रेसेस जिन्हें शादी का नहीं क्रेज!

कंगना रानावत आजकल काफी चर्चा में हैं। उनकी फिल्म कृष जल्द ही रिलीज होने वाली है लेकिन कंगना रानावत की सुर्खियां इस बात पर बन रही हैं कि कंगना को शादी करने की कोई जल्दी नहीं है। कृष 3 के बाद कंगना की रज्जो रिलीज होगी जिसमें कंगना ने पहली बार किसी नाचने वाली का किरदार निभाया है। अपनी इन दोनों फिल्मों को लेकर कंगना काफी उत्साहित हैं क्योंकि दोनों में ही उनके ऐसे किरदार हैं जिन्हें उन्होंने पहले कभी नहीं निभाया। कगंना के साथ ही दर्शक भी कंगना के इन दो नये रुपों के देखने के लिए उत्सुक हैं। कंगना के शादी अभी ना करने की बात सुनने के बाद उनके फैन्स का कहना है कि कंगना के अलावा भी बॉलीवुड की कई ऐक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने शादी नहीं की है। कंगना तो अभी वैसे भी उन अभिनेत्रियों से छोटी हैं।

कंगना रानावत के अलावा बॉलीवुड की कुछ टॉप की एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने शादी नहीं की है जैसे रेखा, प्रीती जिंटा, रानी मुखर्जी वगैरह। यूं तो इन सभी एक्ट्रेसेस के नाम कई लोगों के साथ जुड़े हैं और कई बार ऐसी खबरें भी आई हैं कि ये शादी करने वाली हैं। लेकिन हर बार ये खबरें झूठ ही प्रतीत हुईं। कंगना के बारे मे अभी तक तो ऐसी कोई खबर नहीं आई कि वो शादी करने वाली हैं हालांकि उनके और कुछ सितारों के अफेयर के चर्चे की बार हुए। कभी कंगना का नाम आदित्य पंचोली के साथ जुडा़ तो कभी अजय देवगन के साथ। ये दोनों ही एक्टर पहले से ही शादीशुदा हैं इसलिए इन चर्चों की उम्र ज्यादा लंबी नहीं रही।

अब कंगना का ये भी कहना है कि वो उसी से शादी करेंगी जिससे उनकी सोच मिलेगी या फिर जिसके साथ वो कंफरटेबल होंगी। इसके अलावा उनकी और भी कई सारी एक्सपेक्टेशन हैं अपने वुड बी को लेकर। तो कुल मिलाकर अभी कंगना रानावत का शादी का कोई इरादा नहीं है क्योंकि अभी उन्हें अपने लिये अपनी सोच के मुताबिक और परफेक्ट लड़का ढूंढ़ना है। देखिये कंगना को अपना राजकुमार इंडस्ट्री में ही मिलता है या फिर इंडस्ट्री से बाहर।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X