बीजेपी नेताओं पर ये क्या बोल गई कंगना रनौत- कुत्ते भौंकते हैं... लोग बोले- दीदी ने बीजेपी वालों को ही पेल दिया

Kangana Ranaut Viral Video

Kangana Ranaut Viral Video: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपने सियासी सफर शुरू करने को लेकर छाई हुई हैं। कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रामादित्य सिंह को हराकर अपनी शानदार जीत दर्ज की है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर कंगना के चर्चे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

कंगना का ये वीडियो इतना ज्यादा वायरल हो रहा है कि तमाम कांग्रेस नेता भी इसे शेयर कर चुटकी ले रहे हैं। दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान कंगना रनौत से रिपोर्ट से सवाल किया कि दावे किए जा रहे हैं कि कुछ बीजेपी के लोग और नेता ही उनके साथ सहज महसूस नहीं कर रहे हैं। रिपोर्टर ने सवाल किया कि क्या ऐसे में कंगना ने उनके साथ तालमेल बैठाने की कोशिश है?

इसपर कंगना ने अपने ही बेबाक अंदाज में जवाब देते हुए पहले तो इसे अफवाह करार दिया। इसके साथ ही कंगना ने आगे कहा, "जिसे कहते हैं हाथी चलते हैं तो कुत्ते भौंकते हैं तो भौंकने दीजिए।" अपने इस बयान को लेकर कंगना की काफी आलोचना हो रही है।

नेटिजंस का कहना है कि कंगना रनौत ने खुद को लेकर ऐसी बातें करने वाले बीजेपी नेताओं पर ही ये तंज कसा है। कमेंट सेक्शन में एक शक्स ने लिखा, "दीदी ने बातों बातों में बीजेपी वालों को ही पेल दिया।" इसके साथ ही कुछ लोग कंगना को सपोर्ट भी कर रहे हैं और उनका कहना है कि कंगना ने ये वाक्य उन लोगों के लिए इस्तेमाल किया है जो ऐसे अफवाह उन्हे लेकर उड़ा रहे हैं।

हालांकि जो भी हो कंगना के इस वीडियो को देखने के बाद साफ हो चुका है कि उनके बेबाक और बोल्ड अंदाज में जरा सी कमी नहीं आने वाली है फिर चाहे वो बॉलीवुड में रहे या फिर सियासत में।

Read more about: kangana ranaut bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X