..................... Kangana Ranaut ने अब Yami Gautam की फिल्मों के लिए कह डाली ऐसी बातें? Kangana Ranaut has now said such things for Yami Gautam's films? The post is in discussion! - Hindi Filmibeat

Kangana Ranaut ने अब Yami Gautam की फिल्मों के लिए कह डाली ऐसी बातें? चर्चा में है पोस्ट!

kangana ranaut, yami gautam

कंगना रनौत जो कि काफी मुखर है और ऐसा कम देखा जाता है कि वो किसी एक्ट्रेस की तारीफ करती हैं। अक्सर उनकी बातों से विवाद ही सामने आते हैं और चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस वक्त उन्होने एक एक्ट्रेस की तारीफ की है और कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा बना हुआ है।

बता दें कि कंगना रनौत ने अभिनेत्री यामी गौतम की तारीफों के पुल बांधे और उनकी आखिरी रिलीज चोर निकल के भाग की टीम को भी बधाई दी।

शनिवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कंगना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यामी द्वारा साझा की गई एक पोस्ट को फिर से साझा किया। जैसे ही उन्होने ये पोस्ट साझा किया वो काफी पसंद किया जा रहा है और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

जी हां, शनिवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर किसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यामी द्वारा एक पोस्ट को फिर से साझा किया। इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंगना ने लिखा, "@yamigautam बहुत अच्छा कर रही है, लगातार और चुपचाप सबसे सफल फिल्में दे रही है...इतनी प्रेरक, पूरी टीम को बधाई।''

इसके बाद ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर अपना रिएक्शन दे रहे हैँ। हालांकि यामी गौतम ने भी कंगना रनौत की इस तारीफ का रिएक्शन दिया है और उन्होने लिखा है, ''थैंक यू सो मच, हमेशा इस तरह की दयालु और सपोर्टिव होने के लिए।''

यामी गौतम अक्सर अपनी शानदार तस्वीरों को लेकर भी खबरों का हिस्सा रहती हैं और उनके लुक्स को काफी पसंद किया जाता है। कई बार देखा जाता है कि उनकी फिल्में अलग तरह के सब्जेक्ट्स के साथ नजर आती हैं और छा जाती हैं। कंगना रनौत की बात करें तो उनकी कुछ फिल्में इस साल सामने आएंगी और देखा जाएगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा बिजनेस करती है।

Read more about: kangana ranaut yami gautam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X