..................... Kangana Ranaut has a majot outburst over Hrithk Roshan controversy - Hindi Filmibeat

#SeedhiBaat: ऋतिक रोशन और उनके पापा ने साबित कर दिया कि वो सबसे बड़े बेवकूफ हैं!

ऋतिक रोशन और कंगना रनौत का किस्सा एक बार फिर से चर्चा में है और इसे वापस लाने वाली कोई और नहीं बल्कि खुद कंगना रनौत हैं। कंगना रनौत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि ऋतिक रोशन और उनके पापा ने साबित कर दिया कि वो सबसे बड़े बेवकूफ हैं।

हालांकि कंगना ने कोई भी बात बिना सुबूत के नहीं कही। उनके पास हर बात का तर्क था। सबसे पहले तो उन्होंने मीडिया को लताड़ा कि उन्होंने क्यों मामले को दबा दिया। क्यों नहीं कहा कि ऋतिक रोशन सच साबित करें। क्यों सुबूत नहीं मांगे।

kangana-ranaut-has-majot-outburst-over-hrithk-roshan-controversy

कंगना ने साफ साफ पूछा कि जब ऋतिक ने कहा कि उन ईमेल के जवाब ऋतिक ने नहीं किसी बहरूपिये ने दिए थे तो वो बहरूपिया आज तक सामने क्यों नहीं आया।

इतना ही नहीं, ऋतिक और उनके पापा दोनों ने कहा कि हमारे पास ऐसा राज़ है जो खुलेगा तो सब चौंक जाएंगे। उन्होंने खूब हवा बनाई लेकिन कुछ किया नहीं।

मेरे खिलाफ इतने सुबूत थे तो वो दिखाते। मीडिया ने भी जाकर ऋतिक से नहीं पूछा कि भई कहां है वो राज़। कंगना ने साफ कहा कि ऐसे कैसे बात खत्म हो गई।

इस कांड ने मुझे इमोशनली हिला दिया। ऋतिक और उनके पापा को मुझसे सबके सामने माफी मांगनी चाहिए।

गौरतलब है कि कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच सारी बातें शुरू हुईं जब कंगना ने एक इवेंट में ऋतिक को बेवकूफ सा एक्स बता दिया। कंगना ने इस बारे में भी कहा कि अगर ऋतिक मेरा एक्स था ही नहीं तो वो भड़का क्यों ये भी किसी ने नहीं पूछा।

वैसे हम आपको पढ़ा देते हैं वो चिट्ठियां जो ऋतिक रोशन ने खुद लीक कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X