कंगना रनौत को केंद्र ने दी 'Y' श्रेणी की सुरक्षा? आया बयान- अमित शाह, ने मेरे आत्मसम्मान की लाज रखी
कंगना रनौत और शिवसेना के बीच का विवाद अब सुरक्षा के घेरे में आ गया है। मुंबई पुलिस पर दिया गया कंगना रनौत का बयान उनके लिए अब बड़ी कंट्रोवर्सी बन गया है। कंगना ने चेतावनी देते हुए कहा है कि वह 9 सितंबर को मुंबई आ रही है। उनके इस बयान पर कंगना को मुंबई नहीं आने की सलाह शिवसेना नेता संजय राउत ने दिया है।
Recommended Video
Kangana की सुरक्षा में 2 कमांडो समेत 11 Security Officers, शान से होगी मुंबई में एंट्री | FilmiBeat
साथ ही शिवसेना के कार्यकर्ताओं द्वारा कंगना की तस्वीरों पर चप्पल भी मारी गईं। इसके बाद अब ये मामला काफी गंभीर हो गया है। कंगना का तो मुंबई आना तय है।

ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार की भूमिका सामने आयी है। ANI की रिपोर्ट अनुसार कंगना रनौत को केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। कंगना ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।


Click it and Unblock the Notifications