'कंगना रनौत ने लिखित में जावेद जी से माफी मांगी है, आपसी समझौता क्यों कहा जा रहा है'- शबाना आजमी

Kangana Ranaut javed Akhtar shabana azmi

Shabana Azmi on Kangana-Javed defamation case- कंगना रनौत और जावेद अख्तर के बीच जो बवाल हुआ था उसको खत्म हुए काफी समय बीत चुका है। लेकिन इसके बाद जो बातें हुईं थीं इसपर शबाना आजमी ने अब चुप्पी तोड़ी है।

बता दें कि कंगना रनौत ने जावेद अख्तर को लेकर बातें की थीं इसको लेकर लेखक कोर्ट चले गए थे। इस दौरान उन्होने मानहानि का केस किया था और किसी तरह के पैसों की बात नहीं की थी।

जावदे अख्तर सिर्फ ये चाहते थे कि कंगना रनौत उनसे लिखित में माफी मांगे। ऐसा हुआ भी था और कंगना रनौत ने उनसे माफी मांगी थी। लेकिन अब कुछ समय से ये चर्चा में है कि दोनों के बीच आपसी समझौता हुआ था।

इस बात को लेकर शबाना आजमी भड़क गई हैं। उनका कहना है कि मीडिया में ऐसा क्यों कहा जा रहा है कि कंगना और जावेद अख्तर के बीच आपसी समझौता हुआ था। जबकि ऐसा कुछ नहीं है और कंगना ने लिखित में माफी मांगी थी।

Take a Poll

क्या बोलीं शबाना आजमी

मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी जावेद अख्तर की पत्नी है और उन्होने कहा, ये जावेद जी और वकील की जीत है क्योंकि कंगना रनौत ने लिखित में माफी मांगी थी। लेकिन बाहर ऐसा दिखाया जा रहा है कि ये एक आपसी समझौता था।

इस बात को देखकर मैं हैरान हूं कि लोग ऐसा क्यों लिख रहे हैं। अगर ये ऐसा था तो इसको लेकर साढ़े चार साल तक मुकदमा क्यों लड़ा था।" शबाना आजमी का ये बयान अब खबरों का हिस्सा है और लोग इसपर रिएक्ट भी कर रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर उस दौरान कंगना रनौत और जावेद अख्तर के बीच काफी जुबानी जंग हुई थी।

कंगना काम पर दे रहीं हैं ध्यान

बीजेपी से सासंद बनने के बाद कंगना रनौत अपने काम पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। काफी समय से उनको लेकर किसी तरह की कोई कंट्रोवर्सी नहीं सुनाई दी है। इमरजेंसी में आखिरी बार वो नजर आईं थीं और उनको काफी ज्यादा पसंद किया गया था।

कंगना रनौत ने इस फिल्म में इंदिरा गांधी का जबरदस्त किरदार निभाया था। कंगना रनौत कमाल की अदाकारा हैं और इसके अलावा वो अपने बेबाक बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। हिमांचल प्रदेश की मंडी से सीट से चुनाव जीतने के बाद उनका अलग ही रुतबा है और वन वुमन आर्मी की तरह अक्सर काम करती हैं।

कंगना के विवाद

कंगना रनौत और विवाद का काफी पुराना नाता रहा है। चाहे वो जावेद अख्तर हों, करण जौहर हों या फिर मुंबई के कुछ बड़े नेता। कंगना रनौत ने खुलकर इस बारे में बातें की हैं और लगातार चर्चा में रही हैं। करण जौहर पर उन्होने दोगलेपन का आरोप लगाते हुए कहा था कि वो सिर्फ स्टारकिड्स को मौका देते हैं और आउटसाइडर को बाहर ही रखना चाहते हैं।

ये विवाद काफी समय तक चला था और एक बार लाइव शो में ही कंगना रनौत ने करण जौहर से इस बारे में बात कर ली थी। इसके अलावा कंगना रनौत को लेकर की विवाद सामने आ चुके हैं। इसके अलावा कंगना रनौत और संजय राउत के बीच जो बवाल हुआ था वो सभी जानते हैं। उस दौरान बीएमसी ने कंगना रनौत का ऑफिस तोड़ा था और कंगना ने इसका आरोप सीधे तौर पर संजय राउत पर लगाया था। हालांकि अब ये मामला शांत है।

ऋतिक रोशन से विवाद

कंगना रनौत ने कई बार इंटरव्यू में ऋतिक रोशन को लताड़ लगाई है। उनका कहना था कि ऋतिक रोशन ने प्यार करके और वादे करके धोखा दिया है। कंगना रनौत ऋतिक रोशन के साथ रिलेशनशिप में थीं और बेहद सीरियस थीं। बतौर कंगना रनौत ऋतिक रोशन कहते थे कि तलाक के बाद वो उनको अपना हमसफर बनाएंगे। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और दोनों अलग हो गए। लेकिन कंगना रनौत अक्सर अपना गुस्सा उतारती हुई नजर आती रहती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X