..................... 'ड्रग्स लेते हैं राहुल गांधी..' कंगना रनौत के बिगड़े बोल, बयान के बाद सोशल मीडिया पर मचा बवाल! Kangana Ranaut has alleged that Rahul Gandhi takes drugs, there is an uproar over her statement - Hindi Filmibeat

'ड्रग्स लेते हैं राहुल गांधी..' कंगना रनौत के बिगड़े बोल, बयान के बाद सोशल मीडिया पर मचा बवाल!

kangana ranaut rahul gandhi

कंगना रनौत जब से मंडी सीट से सांसद बनी हैं वो खबरों का हिस्सा हैं और कई तरह के विवाद उनको लेकर सामने आते रहते हैं। इस वक्त उन्होने कॉंग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर एक ऐसा दावा कर डाला है कि सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है।

कंगना रनौत ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ड्रग्स लेते हैं। जी हां, अगर आपकी आखों को यकीन नहीं हो रहा है तो कर लीजिए बिल्कुल सही लिखा है। कंगना रनौत ने संसद राहलु गांधी के बयानों को लेकर ये टिप्पणी की थी।

उन्होने कहा, "कल भी संसद में कॉमेडी शो किया गया, उनमें कोई गरिमा नहीं है। कल वो वहां कह रहे थे कि हम शिव जी की बारात हैं और ये चक्रव्यूह है। मुझे तो लगता है कि उनका टेस्ट होना चाहिए कि वो ड्रग्स लेते हैं।''

इसके अलावा कंगना रनौत ने "जो हमारी डेमोक्रेसी है, उसमें प्रधानमंत्री लोकतांत्रिक तरीके से चुना जाता है. क्या लिंग, उम्र, जाति और वर्ग देखकर पीएम को चुना जाता है? जो इस तरह की बातें करता है वो रोज संविधान को ठेस पहुंचाता है।"

इसके अलावा कंगना रनौत ने कहा कि, ''जब भी संसद पहुंचते हैं तो ड्रग्स के प्रभाव में होते है। कोई भी इस तरह का बयान नहीं दे सकता।"

कंगना रनौत के बयान पर मचा बवाल

जैसे ही उनका ये बयान सामने आया लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''दूसरे थप्पड़ का प्लान बना रही है ये औरत।'' एक ने लिखा, ''एक थप्पड़ से दीदी को सुकून नहीं आया दूसरे की तैयारी कर रही है।''

एक ने लिखा, ''अगले 5 साल तक राहुल गांधी जी सरकार के नाक में दम करके रखेंगे।'' एक ने लिखा, ''पहले इसकी जांच करो...ये खुद लेती है शायद।'' एक ने लिखा, ''कंगना जी आपके बॉलीवुड वाले लेते है ड्रग्स ना कि राहुल गांधी जी, आप का ख़ुद का इलाज चल रहा था मनोचिकित्सक से।'' आप देखिए वीडियो..

Read more about: kangana ranaut rahul gandhi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X