Kangana Ranaut Blouse: सिंपल सी साड़ी पर कंगना ने पहना ऐसा ब्लाउज, बिना बदन दिखाए सेट की क्लास

Kangana Ranaut Saree Blouse Design: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्म इंडस्ट्री में स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर एक अलग ही ट्रेंड सेट कर दिया है। कंगना रनौत का एथनिल लुक तमाम महिलाएं फॉलो करती हैं। कंगना सिंपल से सिंपल लुक को ऐसे कैरी करती है हर कोई उनके अंदाज और कॉन्फिडेंस का कायल हो जाता है।
अब एक बार फिर से कंगना रनौत ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। दरअसल, कंगना हाल ही में एक इवेंट में शिरकत करने के लिए रेडी हुई और इस दौरान उन्होंने अपने लुक की शानदार तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं जो कि आग की तरह वायरल हो रही हैं। कंगना के लुक की दीवानगी जोरों से देखी जा रही है।
कंगना के लुक की बात करें तो हसीना इस दौरान पिंक हैंडलूम साड़ी में दिखाई दे रही थीं। कंगना की ये साड़ी बेहद सिंपल थी जिसे उन्होंने बैलून स्लिव्स ब्लाउज के साथ टीम अप कर आइकॉनिक टच दिया। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बीड्स चोकर कैरी किया था। इसके साथ ही मैसी हेयरस्टाइल के साथ कंगना ने जो एक्सप्रेशन दिया उसने चार चांद लगा दिए हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कंगना रनौत ने 15 साल की उम्र में ही घर छोड़ दिया था और एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का उन्होंने खुद खुलासा किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें टीनएज में नशे करने की लत लग गई थी। जब वह घर से भाग गई थी तो उन्होंने फुटपाथ पर सोकर रात गुजारी। इतना ही नहीं कंगना रनौत इंडस्ट्री में सफलता प्राप्त करने के लिए भी काफी ज्यादा मशक्कत की है। तब जाकर वह इस मुकाम तक पहुंच पाई है।
इसी के अलावा आपको बता दें कि कंगना रनौत को कई सारी बेहतरीन फिल्मों में देखा जा चुका है और इसी के अलावा उन्हें कई नेशनल अवार्ड भी मिल चुके हैं। आज के वक्त में कंगना रनौत किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और वह एक फिल्म के लिए करोड़ों में चार्ज लेती है। हालांकि वह कई बार विवादों में भी आ चुकी है और अक्सर वह पॉलिटिकल बयान बाजी से लेकर लव लाइफ को लेकर कंट्रोवर्सी में पड़ जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications



