कंगना रनौत को पद्मश्री इसलिए मिला क्योंकि वो बीजेपी का समर्थन करती हैं? केआरके का ट्वीट!
हाल ही में इंडस्ट्री की कुछ जानी मानी हस्तियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री से सम्मानित किया था। इस लिस्ट में अभिनेत्री कंगना रनौत भी शामिल थीं जो कि अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहती हैं। हालांकि उनको पद्मश्री मिलने के बाद लोग अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कंगना रनौत को लेकर कमाल आर खान यानि केआरके ने लिखा है कि उनको ये पुरस्कार इसलिए मिला है क्योंकि वो बीजेपी का सपोर्ट करती हैं?
केआरके ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है और कंगना रनौत की एक तस्वीर साझा की है। उन्होने इसके साथ लिखा है.. ''कंगना दीदी को पद्म श्री पुरस्कार किस लिए मिला है?

सिर्फ इसलिए कि वह बीजेपी का समर्थन करती हैं? वह मुसलमानों से नफरत करती है? वह अपने फायदे के लिए कोई ड्रामा करती हैं? वह ध्यान आकर्षित करने के लिए किसी और को गाली देती हैं? सच तो यह है कि वह #2Rs के भी लायक नहीं हैं, पद्म श्री पुरस्कार को तो भूल ही जाइए।''

केआरके का ये पोस्ट
केआरके का ये पोस्ट सामने आते ही तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैँ। केआरके को लेकर मशहूर है कि वो हर सितारे और फिल्म को लेकर किसी ना किसी तरह की बातें लिखते हैं और कई बार फिल्म क्रिटिक्स और पोस्ट को लेकर वो विवादों में भी आ जाते हैं।

पद्मश्री
पद्मश्री की बात करें तो कंगना रनौत के अलावा कई लोगों को इस सम्मान ने नवाजा गया है और इस लिस्ट में एकता कपूर भी शामिल हैँ। एकता कपूर के बारे में सभी जानते हैं कि उन्होने टीवी इंडस्ट्री में कितने काम किए हैं और कई सीरियल्स आज भी वो प्रोड्यूस कर रहीं हैं।

मिले जुले रिसपॉन्स
कंगना रनौत की बात करें तो काफी लंबे समय से उनकी कोई भी फिल्म नहीं चली है और मणिकर्णिका को भी मिले जुले रिसपॉन्स मिले थे।

अपनी राय रखती हैं
कंगना रनौत को लेकर मशहूर है कि वो बेबाकी से अपनी राय रखती हैं और उनकी बातें विवाद की तरफ बढ़ जाती हैँ।

वर्कफ्रंट
यही है कारण है कि कुछ समय पहले उनका ट्विटर अकाउंट हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। वर्कफ्रंट पर वो धाकड़ को लेकर बिजी चल रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications