'पत्थर भी मारा गया..' गृह मंत्री अमित शाह पर कागज फेंके जाने पर भड़कीं कंगना रनौत, कह डाली इतनी बड़ी बात

Kangana Ranaut Amit Shah- कंगना रनौत हर बात पे काफी मुखर रहती हैं और अब वो राजनेता भी हैं। बीते दिन संसद के निचले सदन में एक बिल पेश किया गया जिसमें काफी जमकर बवाल मचा था।
बता दें कि इस बिल के मुताबिक अगर किसी ने नेता पर गंभीर अपराध के आरोप हैं और वो गिरफ्तारी के बाद 30 दिन या उससे ज्यादा समय के लिए जेल में रहता है तो उसको अपने पद से इस्तीफा देना होगा। भले ही वो प्रधानमंत्री हो, मुख्यमंत्री हो या फिर केंद्र-राज्य मंत्री।
इस बिल के दौरान काफी बवाल मचा था और इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह के साथ जो हुआ उसको लेकर कंगना रनौत ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है। बता दें कि इस दौरान किसी ने होम मिनिस्टर के चेहरे पर बिल की कॉपी फाड़कर फेंकी थी और ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। इसी को लेकर कंगना रनौत ने भड़कते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की है।
कंगना ने खुलकर बोली बात
अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने इस दौरान आजतक से बात करते हुए कहा, ''होम मिनिस्टर बिल पेश कर रहे और इस दौरान विपक्ष के नेताओं ने ऐसी हरकत की। उन लोगों ने गृह मंत्री जी को निशाना बनाया बिल का कागज फाड़कर उनके मुंह पर फेंक दिया। सिर्फ कागज ही नहीं बल्कि उनके मुंह पर पत्थर भी फेंका गया है। जरा सोचिए वो हमारे देश के गृह मंत्री हैं। वहां जो महिलाएं थीं वो उनपर अटैक करने की कोशिश कर रही थीं।'' कंगना रनौत का ये बेबाक बयान अब आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग अपनी अपनी तरह से इसपर रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर उनके इस बयान को काफी पसंद कर रहे हैं।
कंगना रनौत हिमांचल प्रदेश की मंडी सीट से सांसद हैं और काफी चर्चा में रहती हैं। कुछ समय पहले उन्होने कहा था कि, राजनीति में उनको मजा नहीं आ रहा है। देखने वाली बात होगी कि अमित शाह इस घटना पर क्या रुख दिखाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











