कोलकाता में महिला डॉक्टर के रेप-मर्डर केस पर फूटा Kangana Ranaut का गुस्सा, कह डाली ये बात!

Kangana Ranaut Story On Rape Murder- कंगना रनौत जब से सांसद बनी हैं वो फ्रंटफुट पर खेल रही हैं और हर खबर पर रिएक्शन देती हैं। इस वक्त वो कलकत्ता के रेप और मर्डर कांड को लेकर सामने आईं हैं।
बता दें कि मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के डॉक्टर बलात्कार और हत्या मामले को लेकर अभिनेत्री भड़क उठीं हैं और उन्होने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है।
इंस्टाग्राम स्टोरी को साझा करते हुए कंगना ने महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग की। उन्होंने इस घटना को 'भयानक' बताया और कामना की कि सीबीआई इस मामले को अपने हाथ में ले और इंसाफ दिलाए।
कंगना ने लिखा
कंगना रनौत ने स्टोरी में लिखा, "कोलकाता में सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की हत्या भयावह और भयानक है। महिला पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर का अर्धनग्न शव शुक्रवार सुबह सेमिनार हॉल के अंदर मिला। उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी और उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। प्रारंभिक शव परीक्षण रिपोर्ट में उसकी हत्या से पहले यौन शोषण का संकेत मिला है। मुझे उम्मीद है कि मामला पूरी जांच के लिए सीबीआई को स्थानांतरित कर दिया जाएगा और हमलावर को कड़ी सजा दी जाएगी।''
पंश्चिम बंगाल की सीएम ममता बैनर्जी का ऐलान
कंगना रनौत के इस पोस्ट के बीच में ममता बैनर्जी ने भी एक घोषणा कर डाली है। उनका कहना है कि अगर पुलिस इस हत्याकांड को सुलझा नहीं पाती है तो ये केस सीबीआई को सौंप दिया जाएगा। ममता बैनर्जी ने पीड़िता के परिजनों से भी मुलाकात की और बाद में कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि आरजी कर अस्पताल के डॉक्टर हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो। गौरतलब है इस घटना के बाद देश भर से आवाज उठाई जा रही है। इस बीच देश भर में डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों द्वारा विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications