Kangana Ranaut- वामिका प्रपोजल वाली तस्वीर पर भड़कीं कंगना, बोलीं- मासूम बच्चों को बेहूदा मत बनाओ

"हाय विराट अंकल। क्या मैं वामिका को डेट पर ले जा सकता हूँ?" जी हां, ये वो तस्वीर है जो कि इस वक्त तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोग सवाल खड़े कर रहे हैं इसको क्यूट माना जाए या अश्लील?
हालांकि कई लोगों की अलग अलग राय अब सामने आने लगी है और अभिनेत्री कंगना रनौत भी अपनी चुप्पी अब तोड़ चुकी हैँ। उन्होने ट्वीट करते हुए उस बच्चे के मां बाप को लताड़ लगाई है।
यह तस्वीर बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मैच के दौरान ली गई थी और सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुई थी। कंगना रनौत ने जिस पोस्ट पर रिएक्शन दिया था वो पोस्ट एक यूजर ने किया था जिसका नाम अजीत भारती है।
इस पोस्ट में लिखा, ''ये किसी की माँ या बाप को बड़ा अच्छा लगा होगा कि 'हाय! हाय! कितना इंटेलिजेंट है मेरा बेटा!' ये मानसिक रोग है यदि आप इस तरह की चीजें लिख कर ले जाते हो और बच्चे से पकड़ाते हो। पाँच साल के बच्चे को पता है कि डेटिंग क्या होती है? ये बीमारी है। अपने बच्चों के साथ-साथ स्वयं को भी बचाइए इससे।''
इसपर कंगना रनौत ने लिखा कि, ''मासूम बच्चों को ये बेहूदा बातें ना सीखायें, इससे आप मॉडर्न या कूल नहीं अश्लील और फूल लगते हो।'' कंगना रनौत ने जैसे ही इसको ट्वीट किया लोग रिएक्ट कर रहे हैं और उनको समर्थन में बात कर रहे हैं।
जाहिर है कि वायरल होने के लिए पैरेंट्स ने बच्चे के हाथ में वो बोर्ड थमाया था लेकिन वो इतना बड़ा ट्रेलिंग का कारण बन जाएगा ये किसी ने नहीं सोचा होगा। ना सिर्फ कंगना बल्कि कई ऐसे लोग हैं जो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी के लिए इस तरह की हरकत को बिल्कुल पसंद नहीं कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











