कंगना रनौत ने क्यों दे डाली चेतावनी? बोलीं- 'हिमाचल प्रदेश मत आओ, ये एडवेंचर का समय नहीं है'

भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश से जिस तरह की तस्वीरें सामने आ रही हैं वो काफी चौकाने वाली हैं। कहीं पर लैंड स्लाइडिंग हो रही है तो कहीं पर घर घिर रहे हैं। ऐसे में कंगना रनौत ने भी अपनी तरफ से हाई एलर्ट जारी कर दिया है।
सभी जानते हैं कि कंगना रनौत हिमाचल हैं और उन्होने इस वजह से चेतावनी दी है कि इस वक्त कोई भी हिमाचल प्रदेश ने जाए। कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ''महत्वपूर्ण जानकारी- इस वक्त हिमाचल प्रदेश में सफर ना करें क्योंकि कुछ दिन से लगातार भारी बारिश हो रही है।
आने वाले समय में भी काफी लैंड स्लाइडिंग देखने को मिल रही है क्योंकि बारिश से नदियां भी उफान पर हैं। कृपया इस बारिश के मौसम में हिमाचल प्रदेश आने से परहेज करें।''
इसके अलावा उन्होने लिखा, ''हिमालय की तरफ हालात अच्छे नहीं हैं, ये एडवेंचर के लिए बिल्कुल सही समय नहीं हैं, जहां आप हैं वहीं रहें।'' इसके अलावा उन्होने लिखा, ''जिस तरह से आप पानी की दहाड़ सुन रहे हैं वो आपको कलेजा कंपा देने वाला लगेगा।''
इसके अलावा कंगना रनौत ने कुछ वीडियो क्लिप्स भी साझा की हैं जो कि धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैँ। बता दें कि हिमाचल प्रदेश जितना खूबसूरत है और उतना ही बारिश के मौसम में खतरनाक है।


Click it and Unblock the Notifications
