कंगना रनौत ने प्रेग्नेंट भाभी को खूब नचाया और फिर चढ़ाए लाखों के गहने, गोदभराई की रस्म में की खूब मस्ती

Kangana Ranaut Family Function: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत फिल्मों और पॉलिटिक्स के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ और फैमिली को भी पूरा समय देती हैं। कंगना रौनत ने हाल ही में अपने फैमिली फंक्शन में खूब मस्ती की और इसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
दरअसल, हाल ही में कंगना रनौत की एक कजिन भाभी की गोदभराई की रस्म हुई है। पिछले दिनों कंगना इस शादी में भी खूब मस्ती करती दिखाई दी थीं। कंगना रनौत ने अपनी प्रेग्नेंट भाभी को खूब नचाया और इसके साथ ही उन्होंने अपने पूरे परिवार के साख भी खूब जश्न मनाया। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जा रहे हैं।
बता दें कि कंगना अपने परिवार से जी जान से प्यार करती हैं। इसके साथ ही अपनी फैमिसी पर सब कुछ लुटाने के लिए भी तैयार रहती हैं। सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि बिजी शेड्यूल होने के बाद भी कंगना ने पूरा फंक्शन इंजॉय किया। इसके साथ ही कंगना ने अपनी भाभी को गोदभराई की रस्म को लाखों के गहने भी तोहफे में दिए हैं।
कंगना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने से जुड़े अप्डेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। कंगना रनौत अपनी लगभग हर अपडेट सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर करती हैं। इसके साथ ही सभी को अब कंगना के और भी आने वाले फिल्मी प्रोजेक्ट्स का काफी बेसब्री से इंतजार है। कंगना आखिरी बार फिल्म इमरजेंसी में लीड रोल में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में कंगना के रोल और उनकी एक्टिंग को दर्शकों का काफी प्यार मिला था।


Click it and Unblock the Notifications

