कंगना रनौत ने बहन रंगोली और कजिन को गिफ्ट किए 4 फ्लैट्स, करोड़ों की कीमत- चौंक जाएंगे फैंस
कंगना रनौत इन दिनों धड़ाधड़ अपनी अपकमिंग फिल्मों का ऐलान कर रही हैं। इसी के साथ साथ उनके छोटो मोटे विवाद भी लगातार चलते रहते हैं। लेकिन इस बार कंगना रनौत ने फैंस को चौंका दिया है। उन्होंने अपने छोटे बहन भाईयों को करोड़ों के तोहफे दिए। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि कंगना रनौत ने बहन रंगोली चंदेल, भाई अक्षत और दो अन्य कजिन को चंडीगढ़ मे 4 फ्लैट खरीद कर दिए हैं। इन फ्लैट की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से छापा गया है कि कंगना रनौत ने बहन भाईयों को गिफ्ट में लग्जरी फ्लैट्स दिए हैं। ये फ्लैट चंडीगढ़ के पॉश लोकेशन में हैं। इन प्रॉपर्टी के पास में ही एयरपोर्ट पड़ता है तो रेस्टोरेंट व मॉल्स भी नजदीक हैं। कंगना रनौत ने रंगोली, भाई अक्षत और दो अन्य कजिन को ये फ्लैट तोहफे में दिए हैं। जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि कंगना रनौत अपने बहन भाईयों के ड्रीम्स को पूरा करना चाहती हैं। उनके कजिन व बहन भाई चाहते थे कि उनकी खुद की प्रोपर्टी शहर में हो, जिसे उनकी बहन कंगना रनौत ने पूरी कर दी है।
लोगों को लगता है कि कंगना रनौत जॉर्ज क्लूनी के नक्क्षेकदम पर चल रही हैं। एक दफ़ा उन्होंने अपने 14 दोस्तों को 1-1 मिलियन कैफ दिए थे। अब कंगना रनौत ने भी अपने बहन भाईयों के लिए दरियादिली दिखाई है।
आइए कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्मों पर डालते हैं एक नजर-


Click it and Unblock the Notifications











