..................... Kangana Ranaut gets heavily trolled by saying, India got ‘real freedom' in 2014, in 1947 it was 'bheekh', social media erupts in anger - Hindi Filmibeat

कंगना रनौत ने 'भारत की आजादी' को लेकर दिया ऐसा बयान, भयंकर भड़क उठे लोग, कहा, पागलपन या देशद्रोह- VIDEO

अकसर अपने बयान को लेकर विवादों मे रहने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक बार फिर लोगों का गुस्सा भड़का दिया है। पद्मश्री सम्मान पाने के बाद कंगना रनौत ने एक कार्यक्रम में शिरकत ली थी, जहां उन्होंने कहा कि, '1947 में मिली आजादी भीख थी, जबकि असली आजादी 2014 में मिली है'। कंगना के इस बयान पर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

टाइम्स नाऊ चैनल के कार्यक्रम में कंगना ने कहा- "सावरकर, रानी लक्ष्मीबाई, नेता सुभाषचंद्र बोस इन लोगों की बात करूं तो ये लोग जानते थे कि खून बहेगा लेकिन ये भी याद रहे कि हिंदुस्तानी-हिंदुस्तानी का खून न बहाए। उन्होंने आजादी की कीमत चुकाई, यकीनन। पर वो आजादी नहीं थी वो भीख थी। जो आजादी मिली है वो 2014 में मिली है।"

kangana-ranaut-says-india-got-real-freedom-in-2014

एक्ट्रेस ने इस पर आगे कहा- यह बहुत बड़ा विषय है। मैंने बहुत पढ़ा है और एक फिल्म भी बनायी है। बता दें, कुछ दिनों पहले कंगना ने अंडमान में उस जेल का दौरा भी किया था, जिसमें सावरकर को बंदी बनाकर रखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X