विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी पर इसलिए भड़कीं कंगना रनौत? बोलीं- 'फिल्म पत्रकार के नाम पर कलंक हैं'

कंगना रनौत को लेकर मशहूर है कि वो काफी मुंहफट हैं और कई बार ऐसा कुछ कह डालती हैं जो कि लोगों को शायद पसंद नहीं आता है। इस वक्त उनके निशाने पर फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी अनुपमा चोपड़ा है। सभी जानते हैं कि अनुपमा चोपड़ा एक मशहूर फिल्म जर्नलिस्ट हैं।
अब कुछ ऐसा हुआ है जिसके बाद कंगना रनौत अनुपमा चोपड़ा को फिल्म पत्रकार के नाम पर कलंक बताया है। उन्होने ये भी कहा कि वो दूसरी समझदार महिलाओं ईर्ष्या रखती हैं। दरअसल 12वीं फेल निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने कहा था कि,
उनकी पत्नी अनुपमा चोपड़ा को लगता था कि वो 12वी फेल फिल्म ओटीटी पर रिलीज करें क्योंकि सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने कोई नहीं आएगा। इसके बाद कगना रनौत भड़क गईं।
उन्होने लिखा, ''विधु सर की पत्नी अनुपमा चोपड़ा फिल्म पत्रकार के नाम पर कलंक हैं, वह न केवल बाहरी लोगों से नफरत करती हैं, बल्कि युवा और बुद्धिमान महिलाओं से बेहद ईर्ष्यालु और असुरक्षित भी हैं, इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि वह अपने ही पति से ईर्ष्या करती हैं। जिनके नाम और संपत्ति के आधार पर उन्होंने अपना घर बनाया है वेबसाइट और अन्य छोटे व्यवसायों के लिए, उन्हें फिल्मी पार्टियों में दिखावा करने के लिए बॉलीवुड पत्नी का कार्ड मिला और वास्तविक प्रतिभा और अच्छी फिल्मों के खिलाफ बॉलीवुड के गॉशिप गिरोह के साथ जुड़ गई।"
जैसे ही कंगना रनौत ने बात लिखी लोग हैरान हैं और समझ नहीं पा रहे हैं कि कंगना ने ऐसा क्यों किया। हालांकि अभी तक ना अनुपमा चोपड़ा और ना ही विधु विनोद चोपड़ा की तरफ से इस बयान को लेकर किसी तरह का रिएक्शन सामने आया है। लोग अनुपमा चोपड़ा के रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications