ऑक्सीजन को लेकर कंगना रनौत ने किया ऐसा पोस्ट, यूजर्स 'बोले इलाज कराओ'
अभिनेत्री कंगना रनौत लगातार सोशल मी़डिया एक्टिव रहती हैं और इस समय अपने पोस्ट को लेकर एक बार फिर से ट्रोल हो रहीं हैँ। बता दें कि कंगना रनौत ने हाल ही में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए एक समाधान बताया है जिसके बाद वो काफी बुरी तरह से ट्रोल हो रहीं हैं। कंगना रनौत ने एक वीडियो को रिट्वीट करते हुए लिखा है कि.. 'क्या आप भी ऑक्सीजन की कमी महसूस कर रहे हैं।
तो प्लीज आप इसे ठीक करने के लिए अपने आसपास एक कोशिश करें। ऑक्सीजन की कमी की भरपाई करने के लिए पेड़ लगाए और यह एक स्थायी समाधान है। अगर आप पेड़ लगा नहीं सकते हैं तो इसको काटो भी मत। अपने कपड़ों को रिसाइकिल करें, अच्छा खाना खाएं। ये हाल का समाधान है।

अभी के लिए इससे सहायता मिलेगी। जय श्रीराम।' कंगना रनौत के इस पोस्ट पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं और उनको ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि.. 'मैम आपको इलाज की जरुरत है।
आप बिल्कुल पागल हो गई हैं।' एक यूजर ने लिखा है.. 'पांडेय जी इसिलए कहते हैं कि शिक्षा बहुत ज्यादा जरूरी होती है।' कंगना रनौत को लगातार इस पोस्ट के बाद ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा रहा है।
बता दें कि अभिनेत्री इस समय फिल्म तेजस, थलाइवी और धाकड़ को लेकर बिजी हैं और दमदार तैयारी कर रही हैँ। इसमें को दो राय नहीं है कि उनकी ये फिल्में सामने आने के बाद उनकी तारीफ होगी।


Click it and Unblock the Notifications