जावेद अख्तर मानहानि केस में कंगना रनौत को मिली राहत, कोर्ट ने दी जमानत!
काफी समय से कंगना रनौत और गीतकार जावेद अख्तर को लेकर चर्चा चल रही है। ये मामला तब शुरु हुआ था जब एक बेबुनियाद आरोप के बाद गीतकार जावेद अख्तर ने अभिनेत्री कंगना रनौत पर मानहानि का केस किया था और ये मामला अदालत तक जा पहुंचा था। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो कंगना रनौत के फैंस के लिए काफी अच्छी साबित हो सकती है। बता दें कि इस केस के बाद मुंबई की एक अदालत ने कंगना के खिलाफ एक जमानती वारंट जारी किया।
लेकिन अब कंगना रनौत को इस केस से अंधेरी मजिस्ट्रेट द्वारा जमानत मिल गई है। कुछ समय पहले इस मानहानि के शिकायत के संबंध में एक मजिस्ट्रेट द्वारा जारी जमानती वारंट को अदालत में चुनौती दी थी।

कंगना रनौत ने निश्चित ही अब राहत की सांस ली होगी लेकिन ये मामला आगे कैसा होता है, ये तो समय ही बताएगा। वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत इस समय तेजस, थलाइवी और धाकड़ जैसी फिल्मों को लेकर बिजी हैं और काफी काम कर रहीं हैं।
इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और लगातार अपनी बातें कहती हुईं नजर आती हैं। हाल ही में फिल्म थलाइवी का ट्रेलर रिलीज हुआ था..
जिसमें वो जयललिता का दमदार किरदार निभा रही हैँ। इस ट्रेलर के सामने आने के बाद फैंस इसको काफी पसंद कर रहे हैं। थलाइवी.. तमिल समेत कई और भाषाओं में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











