स्मृति ईरानी के 'पीरियड्स' वाले बयान पर कंगना रनौत ने दिया ऐसा जवाब, बोलीं- इतिहास उठाकर देखिए....

Kangana Ranaut On Smriti Irani- स्मृति ईरानी इस वक्त चर्चा में हैं और उन्होने महिलाओं के पीरियड्स को लेकर जो कुछ भी कहा था उसपर वो ट्रोल हो रहीं थीं। अब स्मृति ईरानी के इस बयान कंगना रनौत का रिएक्शन सामने आया है।
कंगना रनौत ने जो कुछ भी कहा वो आपको जानना चाहिए और उनका विचार चौकाने लिए काफी है। कंगना रनौत ने लिखा, "कामकाजी महिला एक मिथक है, भारत में एक भी गैर-कामकाजी महिला नहीं रही है।
इतिहास उठाकर देखिए, खेती से लेकर घर के कामकाज से लेकर बच्चों को पालने-पोसने तक, महिलाएं हमेशा काम करती रही हैं और उनके परिवार या समुदाय या राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के आड़े कोई नहीं आया है।
जब तक यह कोई सीरियस मेडिकल प्रॉबलम न हो, महिलाओं को पीरियड्स के लिए सवैतनिक छुट्टियों की आवश्यकता नहीं है, कृपया समझें, यह पीरियड्स है, कोई बीमारी या बाधा नहीं।'' इसके बाद से कंगना रनौत को लेकर चर्चा हो रही है।
क्या कहा था स्मृति ईरानी ने
स्मृति ईरानी ने कहा था कि, ''मासिक धर्म जीवन का एक स्वाभाविक हिस्सा है और इसे विशेष अवकाश प्रावधानों की आवश्यकता वाली बाधा के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। यह देखते हुए कि आज महिलाएं अधिक से अधिक आर्थिक अवसरों का विकल्प चुन रही हैं, मैं इस पर सिर्फ अपना व्यक्तिगत विचार रखूंगी।
हमें ऐसे मुद्दों का प्रस्ताव नहीं करना चाहिए जहां महिलाओं को किसी तरह से समान अवसर से वंचित कर दिया जाए। मैं खुद महिला हूं। इसलिए मैं कहना चाहती हूं कि पीरियड्स कोई बाधा नहीं है। यह एक महिला की जीवन यात्रा का स्वाभाविक हिस्सा है।"
हालांकि इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनको काफी खरी खोटी सुनाई थी। कंगना रनौत की तरफ से स्मृति ईरानी को समर्थन मिलने के बाद मामला गरमा गया है।


Click it and Unblock the Notifications