अमृतपाल सिंह के समर्थकों पर हमला होने को लेकर Kangana Ranaut ने दिया बयान

Kangana Ranaut: कंगना रनौत हमेशा ही विवादित बयान देने के लिए सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में कंगना ने अमृतपाल सिंह के समर्थकों पर हमला होने को लेकर अपना बयान दिया है। इस बयान पर टिप्पणी करने के लिए कंगना ने सोशल मीडिया का सहारा लिया।
कंगना ने ट्वीट कर कहा कि, पंजाब में जो कुछ भी हो रहा है, मैंने दो साल पहले भविष्यवाणी की थी। मुझ पर कई मामले दर्ज किए गए थे, मेरे खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, मेरी कार पर पंजाब में हमला किया गया था, लेकिन वही हुआ ना जो मैंने कहा था। अब समय है गैर-खालिस्तानी सिखों को स्थिति और इरादा स्पष्ट करने के लिए।
इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया करके कहा, छह सम्मन, एक गिरफ्तारी वारंट, पंजाब में मेरी फिल्मों पर प्रतिबंध, मेरी कार पर हमला... देश को एक साथ रखने की एक राष्ट्रवादी कीमत चुकाता है। भारत सरकार द्वारा खालिस्तानियों को आतंकवादी घोषित किया जाता है। यदि आप संविधान में विश्वास करते हैं, तो आपको इस पर अपनी स्थिति के बारे में कोई संदेह नहीं होना चाहिए।
कंगना ने कहा कि अमृतपाल ने देश को खुली चुनौती दी है कि अगर कोई उनके साथ बौद्धिक चर्चा करने को तैयार है तो वह खालिस्तान की मांग को सही ठहरा सकता है। अगर मुझे खालिस्तानियों ने पीटा या हमला नहीं किया या गोली नहीं मारी तो मैं इसके लिए तैयार हूं।
रूपनगर जिले के चमकौर साहिब के वरिंदर सिंह ने लवप्रीत सिंह व अमृतपाल समेत उसके 30 समर्थकों पर अपहरण व मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई थी।
गुरुवार को अमृतपाल श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप के साथ अपने समर्थकों सहित थाने पहुंचा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उग्र भीड़ ने बैरिकेड तोड़ डाले और तलवारों व बंदूकों के साथ थाने पर हमला कर दिया, जिसमें एसपी समेत छह पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।
गौरतलब है कि, किसान आंदोलन पर टिप्पणी करने के कारण कंगना रणौत को पंजाब में किसानों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा था। हालांकि बाद में कंगना के माफी मांगने पर किसानों ने उन्हें जाने दिया। इसकी भी जानकारी कंगना ने सोशल मीडिया के जारिए से दी थी।


Click it and Unblock the Notifications
