'ऋतिक के बाद मैने इस एक्टर की इज्जत लूट ली?' कंगना रनौत के इस पोस्ट से मचा बवाल!

kangana ranaut, vir das, hrithik roshan

Kangana Ranaut Vir Das Kissing- बेबाकी और धड़ल्ले से अपनी बात कहने के लिए मशहूर कंगना रनौत इस वक्त फिर से चर्चा में हैं और अब उनकी एक फिल्म के किसिंग सीन को लेकर उनका बयान सामने आया है।

सभी जानते हैं कि अभिनेत्री ने अपने शुरुआती समय में कई बोल्ड सीन दिए हैं और इस लिस्ट में उनकी फिल्म रिवॉल्वर रानी भी शामिल है। इस फिल्म में वीर दास के साथ किसिंग सीन वायरल हुआ था और इसको लेकर ही कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन का मजाक उड़ाया है।

दरअसल बात हो रही थी कि कंगना रनौत ने रिवॉल्वर रानी में वीर दास के साथ काफी हार्ड किसिंग सीन किया था। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना रनौत ने कुछ ऐसा कहा कि वो वायरल हो रहा है। कंगना बोलीं, "ऋतिक रोशन के बाद मैंने बेचारे वीर दास की इज्जत लूट ली? ये कब हुआ?"

उन्होने हँसते हुए इमोटिकॉन्स के साथ लिखा। ये सब सोशल मीडिया तब हुआ जब कंगना रनौत ने एक न्यूज पर रिएक्ट किया था। इसको लेकर कंगना रनौत ने बेबाकी से इसका जवाब दिया है। वीर दास के साथ रिवॉल्वर रानी का किसिंग सीन काफी मशहूर है और कंगना रनौत ने काफी बोल्ड कपड़े भी इस फिल्म में पहने थे।

बता दें कि कंगना रनौत और ऋतिक रोशन की कहानी तो सभी को पता है और अक्सर मौका मिलने ही कंगना रनौत ऋतिक रोशन को लेकर तानाकशी करती रहती हैं। बता दें कि कंगना रनौत ने खुले मंच पर कई बार ऋतिक पर ऐसे ऐसे आरोप लगाए हैं जो कि गंभीर थे।

फिलहाल वो अपने काम को लेकर बिजी हैं और इस वक्त लगातार काम कर रही हैँ। उनका खुद का एक प्रोडक्शन हाउस है जिसका नाम मणिकर्णिका का है। हालांकि किसिंग की बात करें तो रंगून में उन्होने सैफ अली खान के साथ भी किसिंग सीन दिए थे। वर्कफ्रंट पर कंगना रनौत कई दमदार प्रोजेक्ट्स को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और काफी जल्दी वो धमाका करती दिखेंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X