Watch: थप्पड़ कांड के बाद कंगना ने शेयर किया पहला वीडियो, बोलीं- जो आतंकवाद और उग्रवाद पंजाब में...

Kangana Ranaut Reaction Video: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी क्षेत्र से चुनाव जीतकर आ पहली बार दिल्ला जा रही थी कि पंजाब के चंढीगड़ एयरपोर्ट पर उनके साथ हादसा हो गया। कंगना को CISF की महिला जवान ने चांटा मारा। जिसके बाद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर इस हादसे को लेकर अपना सबसे पहला रिएक्शन दिया है।
एयरपोर्ट पर हुए हादसे के बारे में बात करते हुए कंहना ने कहा, "नमस्ते दोस्तों, मुझे बहुत ज्यादा फोन कॉल्स आ रहे हैं मीडियो के भी और मेरे शुभचिंतकों के भी.. सबसे पहले तो मैं सुरक्षित हूं, मैं पूरी तरह से ठीक हूं। आज चंढीगड़ एयरपोर्ट पर जो हादसा हुआ वो सिक्योरिटी चेक के साथ में हुआ। वहां पर मैं सिक्योरिटी चेक करके जैसे ही निकली तो दूसरे केबिन में जो महिला था जो सुरक्षा कर्मचारी थी CISF की उन्होंने मेरे क्रॉस करने का इंतजार किया। और फिर उन्होंने साइड से आकर मेरे चेहरे पर मारा और गालियां देने लगीं। फिर जब मैंने उनसे पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों कि तो उन्होंने कहा कि वो फार्मर्स प्रोटेस्ट को सपोर्ट करती हैं। हालांकि मैं सुरक्षित हूं लेकिन मेरा कंसर्न ये है कि जो आतंकवाद और उग्रवाद पंजाब में बढ़ रहा है उसे हम कैसे हैंडल करें? शुक्रिया!"
बता दें कि मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुनी गईं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत आज दिल्ली जा रही हैं। गुरुवार को अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में एक तस्वीर भी शेयर कीं। वह अपनी कार में बैठी और दिल्ली की यात्रा करती हुई अपनी तस्वीर। उन्होंने तस्वीर पर लिखा, "संसद के लिए जा रही हूं। मंडी की सांसद।
कंगना मंडी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली कंगना ने विक्रमादित्य सिंह को 74755 वोटों से हराया था। कंगना को कुल 5,37,022 वोट मिले थे। इस लोकसभा चुनाव में एनडीए को 240 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, एनडीए के हिस्से के रूप में एन चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार के समर्थन से केंद्र में सरकार बनाने के लिए तैयार है। गठबंधन। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।


Click it and Unblock the Notifications