First Look- जयललिता बायोपिक से सामने आया कंगना रनौत का फर्स्ट लुक- रिलीज डेट का एलान
अभिनेत्री कंगना रनौत काफी समय तमिलनाडु की पूर्व सीएम और अभिनेत्री रहीं दिवंगत जयललिता की बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं। आज इस फिल्म से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया है और आते ही काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। बता दें कि कंगना रनौत को आप एक बार में पहचान नहीं पाएंगे क्योंकि उन्होने पूरी तरह से हूबहू शक्ल अख्तियार कर ली है। काफी समय वो इस लुक टेस्ट को करवा रहीं थीं और कई बार वो फेल भी हुईं लेकिन अब उनका फाइनल लुक रिलीज कर दिया गया है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस पोस्टर को शेयर किया है। फिल्म में जयललिता के जीवन पर आधारित चार फेज दिखाए जाएंगे, जिसमें उनके फिल्म एक्ट्रेस से लेकर तमिलनाडु के सीएम बनने तक की कहानी दिखाई जाएगी।

इसमें सबसे ज्यादा इंटरेस्टिंग उनका लास्ट फेज होगा, जिसके लिए कंगना के चेहरे पर एक्स्ट्रा प्रोस्थेटिक की जरूरत पड़ेगी, क्योंकि दोनों के चेहरे का आकार अलग है।
बता दें कि कंगना रनौत इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसकी शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म का थलैवी होगा और ये फिल्म विजय निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म अगले साल 26 जून 2020 को रिलीज की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications